फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt decided to close 99 primary schools that have less than ten students enrolled

इन स्कूलों को बंद करने की तैयारी में सरकार, प्रस्ताव तैयार

Thu, 23 Feb 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Feb 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
Himachal Govt decided to close 99 primary schools that have less than ten students enrolled

पांच विद्यार्थियों से कम संख्या वाले 99 सरकारी प्राइमरी स्कूल बंद करने के बाद अब प्रदेश में दस विद्यार्थियों से कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार को यह प्रस्ताव भेजा है। साथ लगते स्कूलों में मर्ज होने वाले स्कूलों के बच्चों को सुगमता से नए स्कूल तक पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्ट अलाउंस देने की योजना भी बनाई गई है। 

विज्ञापन


निदेशालय का तर्क है कि वर्तमान में कई स्कूलों में बच्चे कम होने से ग्रुप लर्निंग का माहौल नहीं बन पा रहा है। ऐसे में कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज किया जाना चाहिए। निदेशालय का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। इसे लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में करीब 250 ऐसे स्कूल चिन्हित किए हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या 10 से कम है। इन स्कूलों के आसपास अन्य स्कूल भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

विद्यार्थियों को किया जाएगा शिफ्ट, मिलेगा ट्रांसपोर्ट अलाउंस

Himachal Govt decided to close 99 primary schools that have less than ten students enrolled

जहां बंद किए जाने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को शिफ्ट किया जा सकता है। स्कूल मर्ज होने से विद्यार्थियों को दूसरे स्कूल तक जाने में परेशानी न हो, इसके लिए ट्रांसपोर्ट अलाउंस देने का प्रावधान किया गया है। 200 से 300 रुपये प्रतिमाह तक धनराशि देने की निदेशालय ने योजना बनाई है। तर्क दिया जा रहा है कि जिन क्षेत्रों के स्कूलों में पथ परिवहन निगम की बसों की सेवा उपलब्ध नहीं होगी, वहां टैक्सी से स्कूल आने-जाने के लिए अलाउंस दिया जाएगा। 

मर्ज किए जाने वाले स्कूलों के शिक्षकों और अन्य स्टाफ को रिक्त पदों वाले स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी। सरकार अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो जहां सरकारी पैसे की बचत होगी, वहीं स्कूलों में चल रही शिक्षकों की कमी दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रतिस्पर्धा का माहौल भी मिलेगा।

चुनावी साल में फैसला लेना आसान नहीं

Himachal Govt decided to close 99 primary schools that have less than ten students enrolled

दस विद्यार्थियों से कम संख्या वाले सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला लेना सरकार के लिए चुनावी साल में आसान नहीं रहेगा। जिन क्षेत्रों के स्कूल बंद होंगे, वहां के लोगों के गुस्से का सरकार को सामना करना पड़ेगा। 

बीते साल जिन 99 स्कूलों को बंद किया गया है, उनका विरोध भी अभी थमा नहीं है। स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री से लेकर निदेशालय तक अपने ज्ञापन भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed