{"_id":"595c7e544f1c1ba6028b484b","slug":"himachal-goveronment-cancelled-sugar-tendor","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महीने सस्ती चीनी के लिए करना होगा इंतजार, ये है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महीने सस्ती चीनी के लिए करना होगा इंतजार, ये है कारण
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशन कार्ड परिवारों को इस महीने सस्ती चीनी का कोटा लेने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। चीनी के ज्यादा रेट आने पर खाद्य आपूर्ति निगम ने पुराने टेंडर रद्द कर दिए हैं। अब इसी सप्ताह दोबारा से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम ने बीते दिनों चीनी के टेंडर आमंत्रित किए थे। इसमें सबसे कम रेट का टेंडर 4200 रुपये प्रति क्विंटल आया। केंद्र सरकार ने चीनी पर सब्सिडी देना बंद कर दिया है। जनवरी से उपभोक्ताओं को डिपो में चीनी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने यह मामला केंद्र के समक्ष उठाया था, लेकिन केंद्र ने एपीएल उपभोक्ताओं को चीनी देने से मना कर दिया। इसके बाद सरकार ने खुद अपने स्तर पर चीनी देने का फैसला लिया। कैबिनेट से मंजूरी के बाद खाद्य आपूर्ति निगम ने चीनी के टेंडर आमंत्रित किए, इसमें पांच कंपनियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
इसमें सबसे कम रेट 4200 सौ रुपये प्रति क्विंटल आया। प्रदेश सरकार ने एपीएल उपभोक्ताओं को 29 रुपये, जबकि बीपीएल परिवारों को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से देने का निर्णय लिया था। जिस तरह से टेंडर में चीनी का रेट आया। उसके मुताबिक लोगों को इस रेट पर चीनी देना सरकार के लिए मुश्किल हो गया था।
ऐसे में निगम की कमेटी ने टेंडर रद्द करने का फैसला लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य आपूर्ति तरुण कपूर ने बताया कि खाद्य आपूर्ति निगम ने चीनी टेंडर रद्द कर दिए हैं। इसी सप्ताह दोबारा से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। जल्द ही उपभोक्ताओं को सस्ती चीनी मुहैया करवाई जाएगी।