फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal governor Acharya Dev Vrat arrived at shimla.

शिमला पहुंचे नए राज्यपाल, ये रहा पहला बयान

Tue, 11 Aug 2015 09:39 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal governor Acharya Dev Vrat arrived at shimla.

हिमाचल के नवनियुक्त राज्यपाल डा. देवव्रत आचार्य मंगलवार को शिमला पहुंच गए। राजभवन शिमला में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शिमला पहुंचे नए राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों की भी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


डा. देवव्रत आचार्य बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे राज्यपाल पद पर शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इनके अलावा विधायकगण, विभिन्न बोर्डों, निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, शिमला नगर निगम के उप महापौर टिकेंद्र पंवर, मुख्य सचिव पी. मित्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका, पीसी धीमान, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार सहित प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजभवन पहुंचने पर नामित राज्यपाल का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए राज्यपाल बोले, हिमाचल से है पुराना लगाव

Himachal governor Acharya Dev Vrat arrived at shimla.

नवनियुक्त राज्यपाल डा. देवव्रत आचार्य ने कहा कि उनका हिमाचल से पुराना लगाव रहा है। कुरु क्षेत्र स्थित गुरुकुल में उनके पास हिमाचल के बालक भी शिक्षा ग्रहण करते थे, वे उनके पास आते-जाते रहे हैं।

उन्होंने राजगढ़ आने की बात करते हुए कहा कि वहां उन्होंने देखा कि लोग घरों में ताले तक नहीं लगाते हैं। यहां के लोग भले हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में वह गीता के कर्मण्येवाधिकारस्ते सूत्र पर काम करते रहे। फल की इच्छा भी कभी नहीं रखी। न ही कभी ये सोचा था कि वह राज्यपाल बनेंगे। उन्होंने कहा कि यहां सहयोग मिला तो वह कुरुक्षेत्र जैसा गुरुकुल खोल सकते हैं।

वह बागवानी, शिक्षा और अन्य तमाम क्षेत्रों पर यहां विकास के नए आयाम चाहते हैं। हिमाचल सरकार की ओर से हाल ही में योग दिवस नहीं मनाने के मामले पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो योग सांप्रदायिक नहीं होता, जो इसे करेगा, वह स्वस्थ रहेगा, जो नहीं करेगा उसे लाभ नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed