फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal government removes ban on teachers transfers

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर

Tue, 12 Jul 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Jul 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
Himachal government removes ban on teachers transfers

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने स्कूलों में रिक्त पद भरने के चलते यह फैसला लिया है। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के तबादलों पर लगाई रोक को हटा दिया है। राज्य सरकार ने स्कूलों में रिक्त पद भरने और प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने आठ जून को जारी तबादलों पर रोक के आदेशों में संशोधन करते हुए सोमवार को नए आदेशों की अधिसूचना जारी कर दी है। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही शिक्षा विभाग में तबादले हो सकेंगे। हालांकि, सामान्य तबादलों पर अभी भी प्रतिबंध रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक तरुण श्रीधर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

8 जून को लगा दिया था पूर्ण प्रतिबंध

Himachal government removes ban on teachers transfers

हिमाचल सरकार ने 8 जून 2016 को शिक्षा विभाग में तबादलों एवं तैनातियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। इन आदेशों के चलते स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों को भरने और बोर्ड की दसवीं और जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों को ट्रांसफर करने की समस्या खड़ी हो गई।

सरकार ने इस मामले पर दोबारा विचार करते हुए पुराने आदेशों को संशोधित करने का फैसला लिया। सोमवार को कार्मिक विभाग ने तबादलों पर लगाई गई रोक में छूट दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद अब आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग में धड़ाधड़ तबादलों का दौर शुरू होगा। स्कूलों में जहां रिक्त पद भरे जाएंगे, वहीं खराब परिणाम देने वाले सैकड़ों शिक्षकों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed