फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government 1.5 crore rupee to cyber crime police

अब अपराधियों तक आसानी से पहुंचेगी साइबर थाना की पुलिस

Tue, 19 Jan 2021 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Jan 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Himachal government 1.5 crore rupee to cyber crime police
हिमाचल प्रदेश पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सूबे में बढ़ते साइबर अपराध को अंजाम देने वाले साइबर अपराधियों पर अब हिमाचल पुलिस और बेहतर तरीके से कार्रवाई कर सकेगी। सरकार ने साइबर क्राइम पुलिस को डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से साइबर क्राइम पुलिस साइबर अपराधियों की पड़ताल करने और साइबर अपराधियों के बढ़ते नेक्सस को रोकने और उस पर नकेल कसने के लिए विभिन्न तरह के आधुनिक टूल और सॉफ्टवेयर की खरीद कर सकेगी।

विज्ञापन


हाल ही में प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने इस संबंध में सरकार से बजट की मांग की थी। दलील दी गई थी कि पिछले कुछ समय में साइबर अपराध में काफी बढ़ोतरी हुई है। लॉकडाउन में सभी तरह के साइबर अपराधों में दोगुने से ज्यादा का इजाफा हुआ। इसमें महिलाओं के साथ फोटोशॉप कर ब्लैकमेलिंग के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया माध्यम के जरिये दोस्ती कर निजता बढ़ाने और उसके बाद व्यक्तिगत और निजी फोटो, चैट को हासिल कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा  विभिन्न तरह के वित्तीय साइबर फ्रॉड में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई थी। साइबर क्राइम  पुलिस के पास अभी ऐसे हाईटेक अपराधियों से लोहा लेने के लिए आधुनिक उपकरण ही नहीं थे या फिर ऐसे टूल या सॉफ्टवेयर थे जो आउटडेटेड हो चुके थे। यही वजह थी कि लाख कोशिश के बाद भी साइबर अपराधी के गिरेबां तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने सरकार से जल्द से जल्द बजट जारी करने की मांग की थी। अब इस बजट के जारी होने के बाद स्टेट साइबर क्राइम थाना उन उपकरणों व सॉफ्टवेयर ओं की खरीद करेगा जिनकी मदद से वह  छुपकर अपराध करने वालों को ढूंढ निकालेगी। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि इन उपकरणों की मदद से अपराध करने वालों को सलाखों की पीछे डालने में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed