फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal got excellence state award in delhi

हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, शिक्षा और अधोसंरचना में अव्वल

Fri, 17 Nov 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
himachal got excellence state award in delhi

हिमाचल को मीडिया समूह की ओर से शिक्षा, अधोसंरचना और समावेशी विकास क्षेत्र में बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया है। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय भूतल परिवहन, जहाजरानी एवं जल संसाधन नदी विकास तथा गंगा नवीकरण मंत्री नितिन गडकरी से यह पुरस्कार लिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने द पॉलिटिक्स ऑफ डेवलपमेंट माई टर्न राउंड स्टोरी विषय पर संबोधन भी किया। उन्होंने प्रदेश के गठन से लेकर अब तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। कहा कि आज हिमाचल विकास का आदर्श बनकर उभरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा डॉ. वाईएस परमार का प्रदेश के विकास की सुदृढ़ नींव रखने के लिए आभार जताया। कहा कि हिमाचल ने गठन के बाद अपनी विकास यात्रा आरंभ की। आज यह विकास का आदर्श बनकर उभरा है। 

यह राज्य विकास मानकों में देश के बड़े राज्यों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। प्रदेश के इन प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। राज्य ने अनेक पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

राज्यों का सुदृढ़ होना आवश्यक

himachal got excellence state award in delhi

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में राज्यों का सुदृढ़ होना आवश्यक है। कहा कि यदि हम राष्ट्र को सुदृढ़ बनाना चाहते हैं तो हमें राज्यों को मजबूती देनी होगी। उन्होंने प्रदेश को सहायता देने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।

कहा कि सुदृढ़ व विकसित राज्य केंद्र सरकार को योगदान दे सकते हैं। वर्तमान सरकार ने 25 दिसंबर, 2012 को राज्य की बागडोर संभाली थी। तब से राज्य के संतुलित एवं समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित किया है।

गरीब, दलित तथा कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान दिया है। प्रदेश ने स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अधोसंरचना के संतुलित विकास सहित गरीबों तथा वंचितों के उत्थान में ऐतिहासिक प्रगति हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed