फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Employees Have to Wait for 7th Pay Commession.

सातवें वेतन आयोग के लिए करना होगा लंबा इंतजार, ये है वजह

Sat, 07 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 07 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Himachal Employees Have to Wait for 7th Pay Commession.

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का फायदा लेने के लिए प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पंजाब में विधानसभा चुनावों का एलान होने से कर्मचारियों को नए 7 वें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान फिलहाल टल गया है।

विज्ञापन


दरअसल, हिमाचल प्रदेश में हमेशा से ही पंजाब में लागू होने वाली सिफारिशों के आधार पर ही नया वेतनमान तय कर लागू किया जाता है। ऐसे में अब हिमाचल के कर्मचारियों को भी पंजाब में नई सरकार बनने और उसके एलान करने तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पंजाब में चुनाव की वजह से हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर कुछ महीने के लिए ब्रेक लग गया है। वित्त विभाग के सूत्रों की मानें तो पंजाब में आचार संहिता लागू हो चुकी है, ऐसे में वहां चुनाव खत्म होने के बाद नई सरकार बनने से पहले सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को करना होगा लंबा इंतजार

Himachal Employees Have to Wait for 7th Pay Commession.

ऐसे में पंजाब में जब तक नई सरकार का गठन नहीं होता और वहां की सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों के लिये सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं करती, हिमाचल के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल सकता। वित्त विभाग के सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार बजट सत्र के दौरान सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें प्रदेश में लागू करने की घोषणा करने की तैयारी में थी।

अब पंजाब में चुनाव खत्म होने के बाद ही सरकार नए वेतनमान पर कोई निर्णय कर सकेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने कहा कि पंजाब में नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद ही हिमाचल में नया वेतनमान लागू करने पर कोई फैसला हो सकता है।

साल के अंत तक हिमाचल में भी होने है चुनाव

Himachal Employees Have to Wait for 7th Pay Commession.

पांच राज्यों में फरवरी में चुनाव के बीच भले ही हिमाचल में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर नया वेतनमान लागू करने पर ब्रेक लग गया है लेकिन प्रदेश सरकार हर हाल में इसे साल के मध्य तक लागू करने की कोशिश करेगी।

सूत्रों की मानें तो चूंकि प्रदेश में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार हर हाल में प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को सौगात देकर खुश करने का प्रयास करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed