{"_id":"58fdaad84f1c1ba065c0bf03","slug":"himachal-electricity-bill-online-payment-halted-for-24-and-25-april-2017-due-to-technical-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन ऑनलाइन जमा नहीं होंगे बिजली बिल, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन ऑनलाइन जमा नहीं होंगे बिजली बिल, ये है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
अगर आप बिजली बिल ऑनलाइन जमा कर रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लें। दो दिन बिजली बिल ऑनलाइन जमा नहीं हो पांएगे। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के उप निदेशक अनुराग पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि डाटाबेस भंडारण सर्वर के सुधार कार्य के चलते दो दिन बिजली बिल ऑनलाइन जमा नहीं हो पांएगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बोर्ड के कम्प्यूटराइजड बिलिंग के माध्यम से जुड़े सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिलों के भुगतान संबंधी ऑनलाइन गतिविधियां 22 अप्रैल से 25 अप्रैल 2017 तक बाधित रहेंगी।
विज्ञापन
इस अवधि के दौरान बिलों का भुगतान कैश काउंटरों पर किया जा सकता है और मैनुअल रसीद प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सुनिश्चित विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए बोर्ड कृत संकल्प है और इस दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन