फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Election: political clout of ministers and MLAs will be determined by the election results

Himachal Election: चुनावी नतीजों से भी तय होगा मंत्रियों-विधायकों का सियासी कद, बनेगा परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड

Fri, 08 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला।
अनिमेष कौशल, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2026 05:00 AM IST
सार

नगर निकाय और जिला परिषद चुनाव के नतीजे इस बार केवल स्थानीय सियासत तक सीमित नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
Himachal Election: political clout of ministers and MLAs will be determined by the election results
हिमाचल चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और जिला परिषद चुनाव के नतीजे इस बार केवल स्थानीय सियासत तक सीमित नहीं रहेंगे, इनसे सरकार और सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर नेताओं के सियासी कद का भी आकलन होगा। सरकार ने इन चुनावों में पूरी ताकत झोंक दी है। मंत्रियों, चेयरमैन और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव परिणाम आने के बाद नेताओं की परफॉर्मेंस का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर यह देखा जाएगा कि किस मंत्री और विधायक ने अपने क्षेत्र में पार्टी को कितनी मजबूती दिलाई और किन क्षेत्रों में पार्टी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। 

विज्ञापन

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चुनावी नतीजों का असर आने वाले समय में मंत्रिमंडल विस्तार, विभागों में फेरबदल और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर भी दिखाई दे सकता है। प्रदेश मंत्रिमंडल में अभी एक पद रिक्त है। इसके अलावा कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना भी लंबे समय से चर्चा में है। ऐसे में स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम कई नेताओं के राजनीतिक भविष्य के लिए अहम माने जा रहे हैं। जिन मंत्रियों और विधायकों के क्षेत्रों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी, उन्हें सरकार और संगठन में अधिक महत्व मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कमजोर प्रदर्शन करने वाले नेताओं की राजनीतिक पकड़ पर सवाल उठ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान चुनाव विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल
सूत्रों के अनुसार सरकार ने चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनावों के सेमीफाइनल के रूप में लिया है। इसी कारण मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार ने चुनाव प्रचार में सक्रिय भागीदारी निभाने की तैयारी की है। बीते कुछ माह में कई क्षेत्रों में मंत्रियों और विधायकों ने लगातार दौरे किए, जनसभाएं कीं और स्थानीय समीकरणों को साधने में पूरी ताकत लगाई। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि स्थानीय निकाय चुनावों का परिणाम जनता के मूड का संकेत देगा और इसी आधार पर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार की जाएगी। चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार और कांग्रेस संगठन स्तर पर विस्तृत समीक्षा बैठकें होंगी। प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें बूथ स्तर तक प्रदर्शन का विश्लेषण किया जाएगा। यही रिपोर्ट आने वाले समय में संगठनात्मक नियुक्तियों, बोर्ड-निगमों में तैनाती और चुनावी रणनीति तय करने का आधार बन सकती है।

विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का होगा आकलन
इन चुनावों से यह भी स्पष्ट होगा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और निर्णयों का जमीनी असर कितना है। कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण मतदाताओं के बीच सरकार की स्वीकार्यता का आकलन भी इन नतीजों से किया जाएगा। खासतौर पर उन क्षेत्रों पर नजर रहेगी, जहां हाल के महीनों में राजनीतिक गतिविधियां अधिक तेज रही हैं।

चुनावों को लेकर भाजपा भी पूरी तरह से सक्रिय
भाजपा भी चुनावी नतीजों को सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह के तौर पर पेश करने की तैयारी में है। पार्टी ने अपने सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है। भाजपा ने जिला परिषद समर्थित उम्मीदवारों की सूची तक जारी की है। ऐसे में कांग्रेस के लिए राह आसान भी नहीं रहने वाली है। भाजपा नेता चुनावों को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हैं।

निकाय और पंचायत चुनाव तय करेंगे दिशा और दशा : प्रतिभा
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले चार नगर निगमों सहित नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के परिणाम प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल की दिशा और दशा तय करेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और सरकार विषम आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद बेहतर कार्य कर रही है। ऐसे में प्रदेश की जनता को सरकार को मजबूती देने के लिए कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने पार्टी नेताओं, नवगठित संगठन के पदाधिकारियों, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन में यह उनकी पहली परीक्षा है और इसमें सभी को सफल होना होगा। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि वह कभी भी किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेते थे। यही कारण रहा कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत होता रहा। उन्होंने कहा कि भले ही वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श और आशीर्वाद हमेशा प्रदेश का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने पार्टी संगठन के शीघ्र विस्तार और कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। साथ ही कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से काफी उम्मीदें हैं और पार्टी को उन उम्मीदों पर समय रहते खरा उतरना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed