फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022 youth congress leaders campaigning in elections

हिमाचल विस चुनाव: नाराज युवा कांग्रेसियों का पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार से किनारा

Tue, 01 Nov 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Nov 2022 05:00 AM IST
सार

कांग्रेस की रैलियों और प्रदर्शनों में अग्रणी रहने वाले युवा कांग्रेसी अभी तक प्रचार से नदारद हैं। हाईकमान ने राष्ट्रीय नेताओं को युवा नेताओं को मनाने का जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन
himachal election 2022 youth congress leaders campaigning in elections
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की नाराज युवा ब्रिगेड ने अभी भी पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार से किनारा किया हुआ है। युवा कांग्रेस के कोटे से चुनावों में एक भी टिकट नहीं मिलने पर गुस्साए युवाओं ने सोशल मीडिया पर भी प्रचार बंद रखा है। सिर्फ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ही युवा कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव का प्रचार अब जोर-शोर से शुरू हो गया है।

विज्ञापन


भाजपा के युवा संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश भर में प्रचार में जुटे हैं। कांग्रेस की रैलियों और प्रदर्शनों में अग्रणी रहने वाले युवा कांग्रेसी अभी तक प्रचार से नदारद हैं। युवा कांग्रेसियों ने किन्नौर से प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, भरमौर से महासचिव सुरजीत भरमौरी और सरकाघाट से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदोपति ठाकुर को टिकट देने के लिए दावेदारी जताई थी। कांग्रेस हाईकमान ने युवा कांग्रेसियों को फिलहाल चुनाव मैदान ना उतारते हुए अन्य प्रत्याशियों पर ही विश्वास जताया है।
विज्ञापन


इससे युवा कांग्रेसी नाराज हो गए हैं। चुनाव प्रचार को धार देने के लिए युवाओं की अहम भूमिका रहती है। उधर, युवा कांग्रेसियों की नाराजगी का आभास पार्टी नेताओं को भी है। हाईकमान ने राष्ट्रीय नेताओं को युवा नेताओं को मनाने का जिम्मा सौंपा है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया है कि पार्टी के सभी संगठन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। नाराजगियों को दूर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed