फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Election 2022 : Five Candidate are in battle at Bhoranj Seat Election gets interesting

Himachal Election: भोरंज विस क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव लड़ने से रोचक हुआ मुकाबला

Sun, 06 Nov 2022 12:03 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 06 Nov 2022 12:03 PM IST
सार

पवन कुमार पूर्व में भाजयुमो भोरंज के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं, लेकिन भाजपा से टिकट न मिलने के कारण इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार भोरंज की जनता किसे जीताकर विधानसभा भेजती है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

विज्ञापन
Himachal  Election 2022 : Five Candidate are in battle at Bhoranj Seat Election gets interesting
रजनी कौशल, डॉ. अनिल धीमान, पवन कुमार, सुरेश कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र भोरंज में इस बार चुनाव मैदान में पांच प्रत्याशियों के उतरने से मुकाबला रोमांचक हो गया है। कांग्रेस से सुरेश कुमार तो भाजपा से डॉ. अनिल धीमान चुनावी मैदान में हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से रजनी कौशल भी पहली बार अपने किस्मत अजमा रही हैं। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी पवन कुमार भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मौका नहीं छोड़ना चाह रहे।

विज्ञापन


 पवन कुमार पूर्व में भाजयुमो भोरंज के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं, लेकिन भाजपा से टिकट न मिलने के कारण इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पवन कुमार वर्तमान में समीरपुर वार्ड से जिला परिषद सदस्य हैं, इससे पूर्व भोरंज वार्ड से जिला परिषद सदस्य और दो बार अलग-अलग वार्डों से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं।

विज्ञापन

वहीं भाजपा ने इस बार वर्तमान विधायक कमलेश कुमारी का टिकट काटकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय ईश्वर दास धीमान के बेटे अनिल धीमान को दिया है। चुनावों में वर्तमान विधायक के समर्थकों की क्या भूमिका रहती है यह देखना दिलचस्प रहेगा, क्योंकि विधायक के समर्थक टिकट कटने से काफी नाराज हैं। 

वहीं कांग्रेस से सुरेश कुमार पूर्व में तीन बार भोरंज से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें पूर्व में भी भोरंज विस क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर जाकर चुनाव प्रचार करने का मौका मिल चुका है। पूर्व का यह अनुभव उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। वहीं बसपा से जरनैल सिंह और आम आदमी पार्टी से रजनी कौशल चुनाव मैदान में हैं। इस बार भोरंज की जनता किसे जीताकर विधानसभा भेजती है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed