{"_id":"5e26e8f38ebc3e7d586bb55c","slug":"himachal-education-department-ready-for-laptop-allocation-supplies-reached-in-10-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग लैपटॉप आवंटन के लिए तैयार, 10 जिलों में पहुंची सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग लैपटॉप आवंटन के लिए तैयार, 10 जिलों में पहुंची सप्लाई
Wed, 22 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दो साल से लैपटॉप मिलने की आस में बैठे प्रदेश के 9700 मेधावियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। शिक्षा विभाग लैपटॉप आवंटन को तैयार हो गया है। अब सिर्फ आवंटन के लिए सरकार की हां का इंतजार है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों को छोड़कर शेष दस जिलों में लैपटॉप की सप्लाई पहुंच गई है। विभाग ने आवंटन के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा है। मुख्यमंत्री से समय मिलते ही आवंटन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
अफसरशाही की लेटलतीफी के चलते शैक्षणिक सत्र 2017-18 के मेधावियों को अभी तक लैपटॉप नहीं मिले हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से अफसरों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। इस मामले को लेकर देरी से जागी अफसरशाही की कार्यप्रणाली के चलते लैपटॉप की टेंडर प्रक्रिया भी सवालों से घिरी। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सभी दिक्कतों को दूर करते हुए अब लैपटॉप की सप्लाई जिलों में पहुंच गई है। उम्मीद है कि जल्द सरकार आवंटन को लेकर फैसला लेगी। उधर, शैक्षणिक सत्र 2018-19 के मेधावियों को लैपटॉप देने की फाइल 2017-18 का आवंटन होने के बाद सरकार को मंजूरी के लिए भेजेगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया है कि सरकार से हरी झंडी मिलते ही लैपटॉप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विभागीय तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
25 जनवरी को प्रस्तावित आवंटन टला
हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर 25 जनवरी को लैपटॉप का प्रस्तावित आवंटन फिलहाल टल गया है। बीते दिनों 25 जनवरी को लैपटॉप देने का फैसला हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से अब 25 को यह कार्यक्रम नहीं होगा।