{"_id":"59f2e6a44f1c1b6a678b7e31","slug":"himachal-earthquake-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के दो झटकों से थर्राया हिमाचल, खुली जगहों की ओर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के दो झटकों से थर्राया हिमाचल, खुली जगहों की ओर भागे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/मंडी/कुल्लू
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी, चंबा, कुल्लू और जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंडी के गोहर, जंजैहली, करसोग और कुल्लू में सुबह 08:07 बजे जबकि चंबा के भरमौर और जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में दोपहर 02:24 बजे झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। इसका केंद्र मंडी में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
चंबा के उपायुक्त सुदेश मोख्टा, कुल्लू के उपायुक्त युनूस, एसडीएम गोहर राघव शर्मा और एसडीएम जंजैहली अश्विनी कुमार ने बताया कि भूकंप के झटकों से कहीं भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों चंद्रमणी, लाल सिंह, मनोज कुमार, भीम सिंह ठाकुर आदि ने बताया कि शुक्रवार सुबह जैसे ही भूकंप का झटका महसूस किया, वे घरों से बाहर की ओर भागे। शोर मचाकर इन्होंने और लोगों को भी खुली जगह पर आने के लिए कहा।