फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Crypto Fraud Case Rs 40 lakh seized from Punjab Juneja's bank account

Himachal Crypto Fraud Case: पंजाब के जुनेजा के बैंक खाते में पड़े 40 लाख रुपये सीज, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 21 Aug 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल में हुए करोड़ों रुपये के क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में मुख्य आरोपी सुभाष के दोस्त जुनेजा के बैंक खाते में पड़ी 40 लाख रुपये की राशि सीज कर दी है।
 

विज्ञापन
Himachal Crypto Fraud Case Rs 40 lakh seized from Punjab Juneja's bank account
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

करोड़ों रुपये के क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एक नया खुलासा हुआ है। मामले के मुख्य आरोपी सुभाष ने पंजाब के जुनेजा के खाते में 40 लाख रुपये डाले थे। जुनेजा मुख्य आरोपी सुभाष का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस एसआईटी ने जुनेजा के बैंक खाते में पड़ी 40 लाख रुपये की राशि सीज कर दी है। अब पुलिस को जुनेजा की तलाश है। जब से राशि को सीज किया गया, तब से आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि 24 अगस्त को आरोपी ने हाईकोर्ट में जमानत लगाई है।

विज्ञापन


2500 करोड़ रुपये के इस घोटाले में अब तक शिमला कोर्ट में चौथी चार्जशीट दायर की जा चुकी है। पहली चार्जशीट दिसंबर 2023 में दायर की गई थी। इसके बाद दूसरी जनवरी 2024, तीसरी मार्च 2024 और अब जुलाई 2024 में चौथी चार्जशीट दायर हुई है। इस घोटाले में अब तक 25 आरोपियों की करीब 40 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इनमें आरोपी सुभाष, हेमराज, अभिषेक और सुखदेव और अन्य एजेंट शामिल हैं। बता दें कि इन चारों पर आरोप है कि इन्होंने हिमाचल के लोगों को ठगने का जाल बुना। निवेशकों को जोड़ने वाले एजेंटों को मोटी कमीशन दी जाती थी।

विज्ञापन

यह है मामला
एसआईटी की मानें तो ठगी का खेल वर्ष 2018 से चल रहा था। शुरुआत में आरोपियों ने कई लोगों को निवेश के 11 माह बाद पैसे डबलकर भी दिए। इसके बाद जब लोगों को तीन साल बाद पैसे नहीं मिले तो पीड़ित पुलिस में शिकायतें करने लगे। एसआईटी के मुताबिक मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरफ्तारी के डर से कई आरोपी भूमिगत हुए हैं। कई एजेंटों ने गिरफ्तारी के डर से लोगों को पैसा लौटाना भी शुरू कर दिया है। आरोपियों ने हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा के लोगों को भी ठगा है। मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ में इनकी संपत्तियां हैं।

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले के मुख्य आरोपी सुभाष ने अपने दोस्त जुनेजा के खाते में 40 लाख रुपये डाले थे। इस राशि को सीज कर दिया है। तफ्तीश जारी है। अभी कई और गिरफ्तारियां होंगी- अभिषेक दुल्लर, एसआईटी प्रमुख और डीआईजी उत्तरी रेंज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed