{"_id":"5d8dfbea8ebc3e016025fb8a","slug":"himachal-congress-will-conduct-public-awareness-campaign-on-gandhi-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर जनजागरण अभियान चलाएगी हिमाचल कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर जनजागरण अभियान चलाएगी हिमाचल कांग्रेस
Fri, 27 Sep 2019 05:40 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Sep 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 से 9 अक्तूबर तक प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में कांग्रेस एक बड़ा जनजागरण अभियान चलाएगी। इसमें देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान और उनके नेताओं के बलिदान को याद किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि शिमला में दो अक्तूबर को होने वाले राज्यस्तरीय शांति मार्च कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिला और ब्लॉकों के अध्यक्ष, फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख भाग लेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के शांति मार्च में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसे चार जोन में बांटकर समूह बनाए गए हैं। शांति मार्च कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में होगा। पहला समूह डीसी ऑफिस, दूसरा शेर ए पंजाब, तीसरा लक्कड़ बाजार रिवौली और चौथा रिट्ज सिनेमा के पास इकट्ठा होगा।
विज्ञापन
11 बजे कार्यकर्ता रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में गांधी चर्चा में भाग लेंगे।