फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Sit-in protest against the continuous rise in petrol and diesel prices on May 25

Himachal News: आज पूरे प्रदेश में गरजेगी कांग्रेस, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी पर धरना प्रदर्शन

Sun, 24 May 2026 04:37 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 24 May 2026 04:37 PM IST
सार

25 मई को हिमाचल कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते मूल्यों के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित करेगी।

विज्ञापन
Himachal Congress Sit-in protest against the continuous rise in petrol and diesel prices on May 25
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी 25 मई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते मूल्यों के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों और विभागों के कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे आने की अपील की है। विनय कुमार ने तेल कंपनियों द्वारा रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र की मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को देश के लोगों को लूटने की खुली छूट दे दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्यों से देश महंगाई की दलदल में फंसता जा रहा है और आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा पर तीखा हमला
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा तेल के बढ़ते दामों पर पूरी तरह खामोश बैठी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल राजनीति करती है और लोगों की भावनाओं से खेलती है। विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस देश के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लोगों के साथ खड़ी है और किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने नगर निकाय चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला। विनय कुमार ने दावा किया कि चुनाव नतीजों से भाजपा हताशा में है और प्रदेश में भाजपा तेजी से विघटन की ओर बढ़ रही है।

पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा
विनय कुमार ने आगे कहा कि आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती रही है, लेकिन अब वह इसमें सफल नहीं होगी। यह प्रदर्शन 25 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ होगा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़क पर उतरने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed