फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress protest against BJP in himachal pradesh

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश भर में करेगी प्रदर्शन: किमटा

Mon, 15 Apr 2019 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Apr 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
himachal congress protest against BJP in himachal pradesh
फाइल फोटो

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा है कि हिमाचल कांग्रेस मंगलवार को भाजपा के खिलाफ  11:00 बजे प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन और रैलियों का आयोजन करेगी। 

विज्ञापन


किमटा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसके लिए वह सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। अन्यथा प्रदेश में कांग्रेस उनका घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेगी। 
विज्ञापन


किमटा ने कहा कि सत्ती की भाषा से साफ है कि उनकी सोच कितनी निम्न स्तर की है। भरी सभा में महिलाओं का अपमान करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। महिलाओं के प्रति आदर का ढोंग करने वाली भाजपा को इस बारे में अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक संतुलन खो चुके हैं सत्ती: सुक्खू
पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती जब से चुनाव हारे हैं, वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। सत्ती ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जो बयान दिया है, वह निंदनीय है। कांग्रेस ऐसी अभद्र टिप्पणी को सहन नहीं करेंगी। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी सत्ती का विरोध करेगी और जगह-जगह उनका घेराव किया जाएगा। 

सुक्खू सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि सत्ती किस तरह की विचारधारा का नेतृत्व करते हैं। सत्ती ने धार्मिक संस्था से जुड़े श्रद्धालुओं की आस्था को लेकर भी मजाक किया है। एक सोची समझी चाल के तहत यह घटनाक्रम किया गया है। उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर की भाषा किसी भी तरह से अमर्यादित नहीं है।

जिस तरह की गंदगी का परिचय सतपाल सिंह सत्ती ने दिया है, उस तरह की टिप्पणियां तो कांग्रेस के ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता ने भी नहीं की होंगी। उन्होंने कहा इससे पहले भी सत्ती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में कई तरह की टिप्पणियां कर चुके हैं।

सत्ती की मानसिकता को दर्शा रहे राहुल को कहे अपशब्द : अनुराग
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने राहुल गांधी को अपशब्द बोलकर भाजपा नेता की घटिया मानसिकता और राजनीति को दर्शाया है। सत्ती के बयान के विरोध में कांग्रेस पार्टी मंगलवार को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी और कांग्रेस सेवादल के सभी पदाधिकारी और सदस्य हिस्सा लेंगे। 

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष की इस टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह प्रदेश में भाजपा की लोकसभा चुनावों में संभावित हार की बौखलाहट है। प्रदेश भाजपा के नेता बौखलाहट में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ रहे हैं। सत्ती अपनी इस टिप्पणी के लिए कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगें और तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। सत्ती ऊना चुनाव क्षेत्र से हारने के कारण मानसिक रूप से परेशान हैं।

राहुल गांधी के खिलाफ  अभद्र टिप्पणी पर माफी मांगें सत्ती : मनीष
हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ  की गई अभद्र टिप्पणी पर तुरंत सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो उनका घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ती के खिलाफ  16 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस के प्रस्तावित धरना और प्रदर्शन में युवा कांग्रेस बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी।


भाजपा की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी भी स्तर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का अपमान सहन नहीं कर सकते। सत्ती की मानसिकता उनके दिए गए बयान से साफ  झलकती है। युवा कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मांग की है कि सत्ती के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed