कांग्रेस ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, नए प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में 40 किमी तक बजा हूटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर से हमीरपुर तक कांग्रेसियों ने मोटर वाहन नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। राठौर की स्कॉर्पियो ने मोटर वाहन नियमों की अवहेलना करते हुए हूटर बजाया। हालांकि पार्टी अध्यक्ष की गाड़ी में कार्यकर्ता सवार थे, जबकि राठौर हूटर बजाने वाली गाड़ी के पीछे एसयूवी में थे।
लेकिन पुलिस ने देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की जबकि हमीरपुर बस स्टैंड मार्ग पर ही पुलिस का ट्रैफिक कंट्रोल रूम और पुलिस चौकी, सदर थाना है। एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
जिस गाड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर बैठे हुए थे, उसमें एक्सपायरी डेट का पास लगा हुआ था। यह पास शिमला में रिस्ट्रिक्टेड सड़कों पर गाड़ी चलाने की अनुमति देने के लिए राज्य गृह विभाग की ओर से चार साल पहले एक वर्ष की अवधि के लिए जारी किया गया था।
स्थानीय कांग्रेसियों को फटकार लगा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार वीरवार को हमीरपुर पहुंचे कुलदीप सिंह राठौर ने स्थानीय कांग्रेसियों को फटकार लगाई। राठौर ने कहा कि संसद में सांसद अनुराग ठाकुर ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की जिसकी वह निंदा करते हैं।
अरुण जेटली ने अनुराग को रोका और नाराजगी भी जताई। लेकिन हमीरपुर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अनुराग के खिलाफ कोई संघर्ष नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसे गंभीरता से लिया जाएगा।
धूमल के बाद अब उनके बेटे को हराएंगे
राठौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराने के बाद अब उनके बेटे को भी कांग्रेस लोकसभा चुनावों में हराएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए राठौर ने कहा कि सीएम आरएसएस की गिरफ्त में हैं।
नागपुर से संघ के आदेश पर ही सीएम के ओएसडी और सचिव तक की नियुक्ति हुई है। इससे पूर्व के मुख्यमंत्री अपनी मर्जी से नियुक्तियां करते रहे हैं। राठौर के कार्यक्रम के दौरान सुखविंद्र सुक्खू मौजूद नहीं रहे। सुक्खू परिवार के साथ गोवा में बताए जा रहे हैं।