Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: Revised schedule for undergraduate and Shastri examinations released

एचपीयू शिमला: स्नातक और शास्त्री परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी, जानें कब से होगा आयोजन

Mon, 16 Nov 2026 06:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 06:12 PM IST
सार

 11 नवंबर को स्थगित परीक्षाओं के अलावा पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों में टकराव और कुछ परीक्षाओं का कार्यक्रम में शामिल होने से छूटने के कारण यह बदलाव किया है।

विज्ञापन
HPU Shimla: Revised schedule for undergraduate and Shastri examinations released
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातक और शास्त्री कक्षाओं की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। 11 नवंबर को स्थगित परीक्षाओं के अलावा पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों में टकराव और कुछ परीक्षाओं का कार्यक्रम में शामिल होने से छूटने के कारण यह बदलाव किया है। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की प्रभावित परीक्षाएं अब 21 से 28 नवंबर के बीच होंगी। इसके साथ शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की अनुपूरक परीक्षाओं की नई तिथियां भी घोषित की गई हैं। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में गणित विषय के डिफरेंशियल कैलकुलस की परीक्षा 27 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। दर्शनशास्त्र की इंडियन फिलॉसफी-1 और वनस्पति विज्ञान की बायोडायवर्सिटी की परीक्षा इसी दिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। नृत्य विषय के जनरल थ्योरी ऑफ डांस और बेसिक डांस टर्म्स की परीक्षा 23 नवंबर को दोपहर 2 से शाम पांच बजे तक होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

शास्त्री की अनुपूरक परीक्षाओं का भी बदला कार्यक्रम
द्वितीय वर्ष में संस्कृत विषय के संस्कृत नाटक की परीक्षा 27 नवंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। पत्रकारिता विषय के न्यू मीडिया कम्युनिकेशन और बीकॉम के कॉस्ट अकाउंटिंग की परीक्षा इसी दिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक ली जाएगी। तृतीय वर्ष में कंप्यूटर एप्लीकेशन और कंप्यूटर साइंस विषय के प्रोग्रामिंग इन जावा की परीक्षा 21 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। अंग्रेजी के एकेडमिक राइटिंग एंड कंपोजिशन और संगीत विषय के थ्योरी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड घराना ट्रेडिशन की परीक्षा 27 नवंबर को होगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की परीक्षा 28 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। शास्त्री प्रथम वर्ष में दर्शन विषय की परीक्षा 23 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। द्वितीय वर्ष में वेद विषय की परीक्षा इसी दिन सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। तृतीय वर्ष में एकेडमिक राइटिंग एंड कंपोजिशन की परीक्षा 27 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। यह परीक्षा स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के साथ ही आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी परीक्षाओं से पहले आंतरिक मूल्यांकन जरूरी
 प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने 26 नवंबर से शुरू होने वाली स्नातकोत्तर परीक्षाओं से पहले आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने विभागों के साथ बैठक कर हाउस टेस्ट सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंतरिक मूल्यांकन पूरा होना विद्यार्थियों की परीक्षा पात्रता के लिए जरूरी है। इसके बाद ही पात्र विद्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के विभागों में हाउस टेस्ट हो रहे हैं। एमबीए विभाग में निदेशक ने विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार चिकित्सकीय कारणों से अनुपस्थित विद्यार्थियों को छोड़कर लगभग सभी विद्यार्थियों ने हाउस टेस्ट में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed