{"_id":"6afafb8602c877a1760fdeef","slug":"italian-tourist-died-in-a-manali-hotel-body-found-on-the-bed-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: मनाली के होटल में इटली के पर्यटक की मौत, बिस्तर पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: मनाली के होटल में इटली के पर्यटक की मौत, बिस्तर पर मिला शव
Mon, 16 Nov 2026 06:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:18 PM IST
सार
पुलिस को होटल प्रबंधन ने सूचना दी थी कि विदेशी पर्यटक पिछले दिन से कमरे से बाहर नहीं आया है। मृतक की पहचान पेडेजिंनी मिशेल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख स्थित एक होटल में इटली का नागरिक मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान पेडेजिंनी मिशेल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार होटल प्रबंधन ने सूचना दी थी कि विदेशी पर्यटक पिछले दिन से कमरे से बाहर नहीं आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर जांच की, तो पर्यटक बिस्तर पर मृत पड़ा था। उसके शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कमरे से पासपोर्ट, भारतीय व विदेशी मुद्रा, मोबाइल फोन, दवाइयां और अन्य निजी सामान कब्जे में ले लिया है। मृतक को मनाली अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि इटली दूतावास को मामले की सूचना भेजी जा रही है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मौत के कारणों की पुष्टि जांच और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
