फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress pay 20 lakh rupee property tax to mc shimla

टिकट के पैसों से मालामाल कांग्रेस ने चुकाई उधारी, संपत्ति अटैच होने का था डर

Tue, 10 Oct 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 10 Oct 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
himachal congress pay 20 lakh rupee property tax to mc shimla

विधानसभा चुनाव क्या आए कि कांग्रेस पार्टी की दरिद्रता दूर कर गए। टिकट आवेदन से मालामाल कांग्रेस ने आखिर अपनी पुरानी ‘उधारी’ चुका डाली। नगर निगम शिमला के कर विभाग में जाकर पार्टी कोषाध्यक्ष ने 20 लाख का चेक थमा डाला।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला पर टैक्स न चुका पाने के कारण पांच नोटिस तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दिए गए। खाली हो चुके कांग्रेस के कोष में धन आया तो ये चमत्कार हो गया।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ पार्टी को अपने मंत्रियों, विधायकों से भी वांछित मदद नहीं मिल पाई तो रिकार्ड आवेदनों ने ये कमाल कर दिखाया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टिकट के पैसों से मालामाल हुई कांग्रेस पार्टी आखिरकार अपना प्रॉपर्टी टैक्स चुका ही दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी का भवन अटैच करने की थी तैयारी

himachal congress pay 20 lakh rupee property tax to mc shimla

कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान नगर निगम की टैक्स शाखा पहुंचे। यहां चेक से 20 लाख चार हजार 28 रुपए प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर दिया। टैक्स विभाग के कर सहायक सचिव सुरेश शर्मा के अनुसार 31 मार्च 2018 तक का टैक्स जमा किया गया है।

इससे पहले पार्टी भवन ने पांच बार नोटिस जारी होने के बावजूद भी टैक्स जमा नहीं कराया। कंगाली की मार झेल रही पार्टी का भवन अब अटैच करने की तैयारी थी।

नगर निगम ने पार्टी को आखिरी मौका दिया। हफ्ते के भीतर टैक्स भरने को कहा गया। वहीं, चुनाव के समय में कांग्रेस पार्टी का फंड भरते ही देनदारियां चुकाने का काम भी शुरू हो गया। 

कांग्रेस भवन ने की ये आपत्तियां

himachal congress pay 20 lakh rupee property tax to mc shimla

कांग्रेस भवन पर सात साल का 20 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स बनता है। पांच बार नोटिस जारी होने के बाद भी जब टैक्स जमा नहीं हुआ तो निगम ने सेक्शन 124 के तहत इस भवन के अटैचमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी।

वहीं, भवन प्रबंधन की इस पर कुछ आपत्तियां रहीं। कांग्रेस भवन की ओर से कहा गया कि यूनिट एरिया मैथड के चलते पहले दो साल तक निगम ने किसी से टैक्स नहीं लिया।

बाद में एक साथ टैक्स थोपा। दूसरा पार्किंग की नपाई और टैक्स गणना को लेकर भी विवाद रहा। इस बारे में कई बार निगम आयुक्त से भी बातचीत की गई।

अब इन विभागों से भी सख्ती
नगर निगम को अब विधायक बलवीर वर्मा, एचआरटीसी, आईजीएमसी, सीपीडब्ल्यूडी समेत 300 से ज्यादा भवन मालिकों से पांच करोड़ से ज्यादा टैक्स वसूलना है। निगम ने इसके लिए आखिरी बार इन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं।

क्या बोले सुखविंद्र सिंह सुक्खू

himachal congress pay 20 lakh rupee property tax to mc shimla

कांग्रेस भवन ने टैक्स जमा करवा दिया है। शहर में बाकी भवन मालिक या विभाग, जिन्होंने अभी तक टैक्स जमा नहीं किया है, निगम उन्हें भी तुरंत टैक्स भरने के नोटिस दे रहा है। - जीसी नेगी, नगर निगम आयुक्त

पार्टी कार्यालय चलाने के काफी खर्चे होते हैं। कई बार फंड से ये खर्चे पूरे नहीं हो पाते। अब टिकट आवेदनों से 50 लाख रुपये से ज्यादा जमा हो चुका है जिससे बाकी देनदारियों समेत टैक्स को भी चुका रहे हैं। - सुखविंद्र सिंह सुक्खू, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस

आज आवेदन करने की अंतिम तारीख

himachal congress pay 20 lakh rupee property tax to mc shimla

कांग्रेस के टिकट के लिए सोमवार तक 320 से ज्यादा दावेदारों ने आवेदन किया। इनमें से 190 आवेदन तो कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में ही हुए हैं। इससे पार्टी के पास 50 लाख से ज्यादा रुपए जमा हुए हैं।

ज्यादातर मंत्रियों, विधायकों और अन्य नेताओं ने आवेदन कर लिए हैं। ऐसे में पार्टी ने सबसे पहले प्रॉपर्टी टैक्स चुकाकर नगर निगम से पीछा छुड़ा लिया। टिकट आवेदन के लिए 10 अक्तूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, जिसे बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed