फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress party expelled 16 rebel leader

विधानसभा चुनाव में भितरघात करना पड़ा महंगा, ये 16 कांग्रेस नेता पार्टी से निष्कासित

Sun, 03 Dec 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/पद्धर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/पद्धर (मंडी) Updated Sun, 03 Dec 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
himachal congress party expelled 16 rebel leader

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भितरघात करने के आरोप पर 16 नेताओं एवं पदाधिकारियों को पार्टी से छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह के द्रंग विधानसभा क्षेत्र और आनी हलके में की गई है। 

विज्ञापन





निष्कासन की गाज कुल्लू और लाहौल स्पीति की कृषि उत्पाद मंडी समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा पर भी गिरी। आनी में विधायक खूबराम को भी कांग्रेस से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है। डीसीसी अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने निष्कासन की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


बता दें कि आनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने पहले विधायक खूब राम का टिकट काटकर बंसी लाल को दिया, लेकिन बाद में विरोध करने पर ये टिकट परस राम को दिया गया। इस पर यहां कांग्रेस कई धड़ों में बंट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

आनी से इनका हुआ निष्कासन

himachal congress party expelled 16 rebel leader

द्रंग से ब्लॉक कांग्रेस ने पीसीसी के प्रदेश सचिव समेत 11 कांग्रेसियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गत 23 नवंबर को बिजनी में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं की सूची का प्रस्ताव पारित कर जिला और प्रदेश कांग्रेस को भेजा।

 

युवा कांग्रेस से निष्कासित पदाधिकारियों की सूची युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को भी भेजी गई है। ब्लॉक कांग्रेस द्रंग के स्थायी सचिव रोशन महंत ने निष्कासित सदस्यों की पुष्टि की। आनी से एपीएमसी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, बंसी लाल, सतपाल, कुलवंत कश्यप और सतपाल को कांग्रेस पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

द्रंग कांग्रेस से इनकी हुई छुट्टी 

himachal congress party expelled 16 rebel leader

द्रंग ब्लॉक कांग्रेस इंटक अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शंकर ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष भादर सिंह मुगलाना, जिला कांग्रेस के, पूर्व महासचिव मनोहर चंद, प्रदेश कांग्रेस सचिव शारदा ठाकुर,

द्रंग ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष भूप सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कटौला चैना राम, कमांद पंचायत के उपप्रधान मुहम्मद अली, इलाका बदार से हीरा लाल ठाकुर, गोपाल ठाकुर और रोशन लाल ठाकुर को निष्कासित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed