फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress leader happy on delhi election results.

जानिए, 'आप' की जीत पर आखिर क्यों खुश है कांग्रेस?

Wed, 11 Feb 2015 09:39 AM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
himachal congress leader happy on delhi election results.

दिल्ली चुनाव में भले ही कांग्रेस खाता न खोल पाई हो मगर पार्टी नेता मातम मनाने की बजाए खुश हो रहे हैं। हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत से मोदी सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह हुआ है।

विज्ञापन


दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद प्रियंका गांधी को मुख्यधारा में लाने के पक्ष में आवाज उठने पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अंबिका सोनी ने कहा कि अगर ऐसा किया जाता है तो इसका स्वागत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी का एक आइकोनिक व्यक्तित्व हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि नारेबाजी से नहीं होगा। अंबिका सोनी मंगलवार को तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के बाद दिल्ली लौटने से पहले राजीव भवन शिमला में पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में तैरने वाले आएंगे जमीन पर : वीरभद्र

himachal congress leader happy on delhi election results.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ही नहीं, इंसान के जीवन में कई तरह के दौर आते हैं। जब स्थितियां प्रतिकूल हों तो ज्यादा लगन से काम करने की जरूरत होती है। कांग्रेस को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने कम झटका लगा है, जबकि भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है।

आज दिल्ली में भाजपा की हालत खराब हो गई है। भाजपा दिल्ली में केवल तीन सीटें पर जीत पाई है। हम ये नहीं कह रहे हैं कि मोदी सरकार कमजोर हो गई है। इतना जरूर है कि उनके जो लोग हवा में तैर रहे थे, वे अब जमीन पर आ जाएंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय शिमला में संबोधित कर रहे थे।

आप की जीत से ये सभी खुश

himachal congress leader happy on delhi election results.

आम आदमी पार्टी की बंपर जीत से हिमाचल भी हिल गया। मंगलवार को यहां के राजीव भवन शिमला में कांग्रेस के गिरते ग्राफ पर मंथन के तीसरे और अंतिम दिन दिल्ली चुनाव के नतीजे हावी हो गए।

दिल्ली के चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाने के मातम के बजाए इस बात की खुशी दिखी दिल्ली में भाजपा का विजयरथ थम गया। उधर, राज्य भर में जीत के उल्लास में आप कार्यकर्ताओं ने कहीं मिठाइयां बांटीं, तो कहीं हलवा।

दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में कांग्रेसियों ने तो दिल्ली में अपना सूपड़ा साफ होने की परवाह किए बगैर मोदी की हवा को करारा झटका लगने पर लड्डू तक बांटे। दिल्ली में नतीजों के प्रारंभिक रुझानों पर हिमाचल के कांग्रेस, भाजपा, आप, माकपा समेत दफ्तरों, घरों में लोगों की निगाहें टीवी स्क्रीन पर रहीं।

टीवी पर टकटकी लगाए रहे दिग्गज

himachal congress leader happy on delhi election results.

सुबह-सवेरे ही तमाम प्रादेशिक नेताओं की निगाहें भी अपने यहां टीवी चैनलों पर गड़ी रहीं। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को 11 बजे शुरू होने वाले सम्मेलन में आना था, लेकिन नतीजों की वजह से कई देरी से पहुंचे। भीतर सम्मेलन में भी अंबिका सोनी, वीरभद्र सिंह, राजा रामपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू आदि तमाम नेताओं की जुबान पर दिल्ली के नतीजे थे।

कांग्रेस नेता इसे आठ महीने की मोदी सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह बताते रहे। उनमें खुशी यह थी कि मोदी की हवा का असर अब पहले जैसा नहीं। भाजपा के नेता इसलिए गमगीन थे कि वे मोदी मैजिक से दिल्ली को फतह होते देखना चाहते थे।

दोनों ही दलों के नेता आप के दूरगामी प्रभाव को देश भर के आगामी विधानसभा चुनावों में पड़ने को लेकर आशंकित भी थे। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं की भी टोपियां पहने शिमला सहित कई क्षेत्रों में खूब सक्रियता देखी गई।

धूमल ने कहा लेना होगा सबक

himachal congress leader happy on delhi election results.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने पर बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों से किए वादों को पूरा करेंगे।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनावों के परिणाम विस्मय में डालने वाले हैं और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इससे सबक सीखने की आवश्यकता है।

धूमल ने कहा कि इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि लोग पांच वर्षों में पूरे करने के वायदों को बहुत कम समय में ही पूरा चाहते हैं। केजरीवाल ने एक बार फिर लोगों की अपेक्षाएं खड़ी की हैं और वह अब इन अपेक्षाओं को तुरंत पूरा करना शुरू करें। उन्होंने आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित सफलता के लिए और किए गए वायदों को पूरा करने के लिए केजरीवाल को शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्ली में सच्चाई की जीत : सुशांत

himachal congress leader happy on delhi election results.

आम आदमी पार्टी की जीत से उत्साहित पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ. राजन सुंशात दिल्ली से पालमपुर पहुंचे। पालमपुर आते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की जीत का जश्न मनाया। आप के कार्यकर्ताओं ने पालमपुर चौक पर पटाखे फोड़कर अरविंद केजरीवाल के नारे लगाते हुए इसे सच्चाई की जीत बताया।

पत्रकारों से बातचीत में सुशांत ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सच्चाई, ईमानदारी और संघर्ष की राजनीति की शुरुआत हो चुकी है। अब यह दिल्ली से निकलकर पूरे देश में जाएगी। इस जीत में केजरीवाल, उनकी टीम और दिल्ली की जनता बधाई की पात्र है।

उन्होंने कहा कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। इस दौरान रिटायर एसडीएम चमेल सिंह, रिटायर प्रधानाचार्य एचआर शांडिल व पंकज शर्मा ने आप पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर कर्नल आरएस सोंधी, भुवनेश सूद, शांति शर्मा, प्रीतम भारती, रमा गुलेरिया, आदित्य घोगरा समेत कई लोग मौजूद रहे।

भाजपा ने मानी हार

himachal congress leader happy on delhi election results.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि आठ महीने के भाजपा के कार्यकाल ने इस बात को दर्शा दिया है कि केवल कोरे वादों से जनता को नहीं रिझाया जा सकता है। इसी से भाजपा की बुरी तरह से हार हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा को 30 साल पूर्ण बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूक हैं और उन्होंने सही आकलन करने के बाद ही दिल्ली में भाजपा को करारा झटका दिया है। आने वाले समय में लोग कांग्रेस की अहमियत भी समझेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कांगड़ा चंबा सीट से लोक सभा सांसद शांता कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत सामान्य प्रक्रिया है। दिल्ली में पार्टी की करारी हार के कारणों का मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव हारा है पर हिम्मत नहीं। शांता ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed