{"_id":"611d08e78ebc3e79cf024fc6","slug":"himachal-congress-kuldeep-rathore-to-hold-meetings-with-leaders-of-mandi-parliamentary-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस: मंडी संसदीय क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे कुलदीप राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस: मंडी संसदीय क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे कुलदीप राठौर
Wed, 18 Aug 2021 06:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:50 PM IST
सार
कुलदीप राठौर ने पहले चरण में मंडी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें ली हैं। अब 21 और 22 अगस्त को कुल्लू के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर मंडी संसदीय क्षेत्र के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह 21 और 22 अगस्त को कुल्लू के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी नेताओं की नब्ज टटोली जाएगी। राठौर 22 अगस्त को मंडी में हिमाचल युवा कांग्रेस के सम्मेलन में शामिल होंगे। युकां के सम्मेलन में राष्ट्रीय नेता और प्रदेश पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
राठौर ने पहले चरण में मंडी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें ली हैं। अब 21 और 22 अगस्त को कुल्लू के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठक करेंगे। जिला, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों सहित पार्टी के विधायकों और पूर्व विधायकों से विशेष रूप से बैठकों में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसकी विस्तृत रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बताया कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर 21 और 22 को कुल्लू का दौरा करेंगे। मंडी में 22 को युकां के सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन