Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu says the cm of Assam had to be brought to Shimla to unite the five factions of the BJP

राजनीति: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा के पांच गुटों को एकजुट करने के लिए असम के मुख्यमंत्री को शिमला लाना पड़ा

Mon, 02 Nov 2026 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Nov 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu says the cm of Assam had to be brought to Shimla to unite the five factions of the BJP
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के पांच गुटों को एकजुट करने के लिए असम के मुख्यमंत्री को शिमला लाना पड़ा। लोकतंत्र में विपक्ष का काम जनता के मुद्दों को रैलियों के माध्यम से उठाना है। यही लोकतंत्र की विशेषता है। दिल्ली में हुई रैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। उन्हें खुशी है कि जनता ने इस बात को स्वीकार किया है कि एसआईआर के माध्यम से कथित धांधली को रोकने के लिए राहुल गांधी प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं है। ईवीएम पर सवाल वर्ष 2024 के बाद उठे हैं, जबकि हिमाचल में विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में हुए थे।

विज्ञापन


एसआईआर का विरोध भी तभी से हो रहा है। इन बातों को समझने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भाजपा के पांच गुट हैं। इन गुटों को एकजुट करने के लिए असम के मुख्यमंत्री को यहां लाना पड़ा। असम के मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह अगले शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। सुक्खू ने कहा कि अगली बार कांग्रेस पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा। दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के 16 विधायक ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि वे दोबारा चुनाव जीत सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वास रखें, जब चुनाव परिणाम आएंगे तो इन विधायकों की स्थिति के बारे में पूछा जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

आरडीजी बंद होने के बावजूद आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने के बावजूद हिमाचल आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार की आर्थिक स्थिति की तुलना एक परिवार से करते हुए कहा कि यदि परिवार के हर महीने के वेतन में से पैसा काट लिया जाए तो परिवार चलाना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह सरकार का कामकाज भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। प्रदेश की संपदा को न तो लुटने दिया जा रहा है और न ही भविष्य में लुटने दिया जाएगा। हिमाचल के संसाधनों का संरक्षण करते हुए प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed