{"_id":"5ba783da867a557f721c2697","slug":"himachal-congress-incharge-rajni-patil-launched-shakti-app-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने लांच की कांग्रेस की ‘शक्ति एप’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने लांच की कांग्रेस की ‘शक्ति एप’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईसीसी सचिव और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने रविवार को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में शक्ति एप को लांच किया। पाटिल ने कहा कि एप से अधिक से अधिक सदस्य बनाने वालों को हाईकमान सम्मानित करेगा। जो ब्लॉक स्तर पर सौ सदस्य एप से जोड़ेगा, उसे बीसीसी सदस्य बनाया जाएगा। जिले से पांच सौ सदस्य बनाने पर डीसीसी में लिया जाएगा। एक हजार सदस्य बनाने वाले को प्रदेश कांग्रेेस कमेटी में लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस एप से जुड़ने के बाद कांग्रेस के सभी सदस्य सीधे कांग्रेेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ जाएंगे। इस एप के लांच होने के बाद से कांग्रेस के सदस्यों से अध्यक्ष का सीधा संवाद हो सकेगा। सदस्य अपनी बात सीधे रख सकेंगे। प्रभारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस 31 अक्तूबर तक शक्ति एप से ढाई लाख लोगों को जोड़ेगी। राष्ट्रीय स्तर पर हर रोज एप से चालीस हजार लोग जुड़ रहे हैं। इस एप से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच की दीवार टूट पाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर एआईसीसी सचिव और उत्तराखंड के प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि जो अधिक सदस्य बनाएगा, उसे बीसीसी और डीसीसी में पद का हक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे कांग्रेस परिवार को एक सूत्र में जोड़ना और शक्ति प्रदान करना है। यह कार्यक्रम हर बूथ, ब्लॉक, गांव, शहर, हर जिले में कांग्रेस की आवाज बनेगा। इस अवसर पर हिमाचल सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक और विधायक, स्टेट शक्ति कोआर्डिनेटर मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एप से जुडे़ भज्जी, रामलाल, हर्ष महाजन और विक्रमादित्य
कार्यक्रम के दौरान हरभजन सिंह भज्जी, रामलाल ठाकुर, हर्ष महाजन, विक्रमादित्य सिंह शक्ति एप से जुडे़। इसके बाद उन्हें उसी समय राहुल गांधी का संदेश आया। इससे पहले ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की शक्ति टीम के शशांक शुक्ला, गोकुल बुटेल नेशनल ने एप के बारे में विस्तार से बताया।