{"_id":"5ba237ed867a557ff306d4f5","slug":"himachal-congress-chief-sukhwinder-sukhu-demanded-high-level-probe-of-pilot-kartik-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बोले- पायलट कार्तिक की मौत की उच्च स्तरीय जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बोले- पायलट कार्तिक की मौत की उच्च स्तरीय जांच हो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 19 Sep 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के युवा वायुसेना के पायलट कार्तिक की रहस्यमयी मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। सुक्खू ने सीएम जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि वह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर जांच की मांग उठाएं।
विज्ञापन
बीते शनिवार को कोलकाता में पायलट कार्तिक ठाकुर की मौत हुई थी। कार्तिक मंडी जिला की लड़भडोल तहसील के लाहला गांव के रहने वाले थे। बता दें कि कार्तिक अभ्यास के लिए कोलकाता के खड़गपुर के समीप कोलाई कांडा गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान ही कोई घटना उनके साथ घटी है। कार्तिक तीन साल पहले ही सीडीएस की परीक्षा पास कर पायलट बने थे और हैदराबाद में तैनात थे। मंडी जिला प्रशासन को भी अभी कार्तिक की मृत्यु के कारणों की सूचना नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन