{"_id":"608d40678ebc3ebf80432d6c","slug":"himachal-congress-appointed-observer-for-mandi-and-fatehpur-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी और फतेहपुर उपचुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी और फतेहपुर उपचुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
Sat, 01 May 2021 05:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 May 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से विचार-विमर्श के बाद मंडी लोकसभा और फतेहपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस ने मंडी लोकसभा और फतेहपुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने शनिवार को बताया कि मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री विधायक आशा कुमारी, विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर को पार्टी पर्यवेक्षक बनाया गया है। फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री जीएस बाली, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र कुमार और विधायक राजेंद्र राणा को पर्यवेक्षक बनाया है।
विज्ञापन