फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu Says Congress is the True Guardian of Women

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- कांग्रेस महिलाओं की असली संरक्षक

Sun, 19 Apr 2026 12:48 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 19 Apr 2026 12:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ही महिलाओं की असली संरक्षक है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण बिल पास करवाने के पीछे केंद्र सरकार और भाजपा की साजिश थी, जो नाकाम हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu Says Congress is the True Guardian of Women
सीएम सुक्खू प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विचारधारा है, जो सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस ही महिलाओं की असली संरक्षक है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण का लाभ प्रदान किया था। सीएम सुक्खू शनिवार को कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। कोलकाता में पत्रकार वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र और बंगाल की तृणमूल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण बिल पास करवाने के पीछे केंद्र सरकार और भाजपा की साजिश थी, जो नाकाम हो गई।

विज्ञापन


विपक्ष की सभी पार्टियों ने इस बिल को गिराकर यह साफ कर दिया है कि देश में किसी भी तरह की साजिश नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए था कि विधानसभा चुनावों के बाद वह सभी दलों को बुलाती और उनसे चर्चा करके बिल को पारित करती। वर्ष 2023 में विधेयक को सभी ने मंजूरी दी थी तो उसे ही लागू किया जाना चाहिए था। अब नई साजिश इसमें नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि ऐसा केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा था मगर यह साजिश नाकाम हो गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल विकास के मामले में बहुत पीछे चला गया है। पश्चिम बंगाल के लोगों ने मात्र भ्रष्टाचार ही देखा। पश्चिम बंगाल की जनता के साथ प्रदेश की सरकार ने विश्वासघात किया है और प्रदेश को एक सिंडिकेट चला रहा है। देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विचारधारा है, जो सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 साल बाद कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जो इंसानियत की विचारधारा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विकास की गति को तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने पश्चिम बंगाल के साथ भेदभाव किया है और राज्य को एक भी नया प्रोजेक्ट नहीं दिया। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल में चल रहे सभी प्रोजेक्ट कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए थे, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। केंद्र सरकार ने मनरेगा की आत्मा को समाप्त कर लोगों के रोजगार को छीना है।

मुख्यमंत्री बोले, हिमाचल में पूरी कीं गारंटियां
सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जो गारंटियां जनता को दी थीं, उनको पूरा किया है। विकास का जो वायदा किया गया था उस पर काम चल रहा है। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल में पूर्व भाजपा सरकार के समय में डबल इंजन की सरकार थी मगर वहां की जनता के साथ भाजपा ने धोखा किया। भाजपा सरकार के कार्यालय के अंतिम छह महीने में 5 हजार करोड़ की रेवड़ियां बांटी गईं, जिससे आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाया गया। वर्तमान में केंद्र सरकार ने आरडीजी को बंद कर दिया है और विकास के सभी प्रोजेक्ट रोकने की कोशिशें की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed