फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal CM Sukhu said Teachers get highly paid salary they need to work accordingly

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- अध्यापक हाईली पेड सैलरी लेते हैं, उसके अनुरूप उन्हें कार्य करने की जरूरत

Tue, 20 Aug 2024 08:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 20 Aug 2024 08:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के आत्मविश्वास में कमी है। ऐसे में सरकार शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन कर रही है। इससे कई अध्यापक नाराज दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यह परिवर्तन आने वाले समय में लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि अध्यापक हाईली पेड सैलरी लेते हैं। ऐसे में उसके अनुरूप उन्हें कार्य करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said Teachers get highly paid salary they need to work accordingly
कोठी दोवरा स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान संबोधित करते सीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले वर्ष से राज्य सरकार अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों को भी एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजेगी। इससे विद्यार्थियों को काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस वर्ष उन्होंने अध्यापकों को सिंगापुर भेजा था। सीएम सोलन के समीप कोठी देवरा में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले साल से 14 वर्ष की आयु वर्ग में भी जिला और राज्य स्तर पर टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जिससे अच्छे खिलाड़ी आगे निकल सकें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास कार्यों को रोकने का कार्य किया है, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इन कार्यों में तेजी लाई है। कहा कि जिन शिक्षण संस्थानों के भवनों का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है, उन्हें पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाएगी। कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के आत्मविश्वास में कमी है। ऐसे में सरकार शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन कर रही है। इससे कई अध्यापक नाराज दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यह परिवर्तन आने वाले समय में लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि अध्यापक हाईली पेड सैलरी लेते हैं। ऐसे में उसके अनुरूप उन्हें कार्य करने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने सोलन व उसके आसपास 23.20 करोड़ के शिलान्यास व लोकार्पण किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed