फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet turned down uncomplete proposals of education department

बिना होमवर्क किए शिक्षा विभाग ने भेज दिए ये प्रस्ताव, कैबिनेट ने लौटाए

Sun, 04 Feb 2018 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 04 Feb 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet turned down uncomplete proposals of education department

राज्य मंत्रिमंडल की धर्मशाला में हुई बैठक में शिक्षा महकमे से जुड़े मामलों को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका। बिना होमवर्क किए शिक्षा विभाग को बैठक में प्रस्ताव भेजना महंगा पड़ा। मंत्रिमंडल ने आधी अधूरी तैयारी के साथ भेजे प्रस्ताव लौटा दिए। 

विज्ञापन


बैठक में बिना बजट प्रावधान खुले स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला नहीं हो सका। अगली कैबिनेट में विस्तृत ब्योरे के साथ महकमे को दोबारा प्रस्ताव लाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में बीते एक साल के दौरान नए खोले गए कॉलेजों और अपग्रेड किए स्कूलों को बंद कर लोगों में नाराजगी बढ़ने की संभावना भी प्रस्ताव टर्न डाउन करने का एक कारण माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रस्तावों को मिलनी थी मंजूरी

himachal cabinet turned down uncomplete proposals of education department

मंत्रिमंडल बैठक में कांग्रेस सरकार के समय लिए गए कई फैसलों को समीक्षा के लिए ले जाया गया, लेकिन शिक्षा महकमे के प्रस्ताव में पूरे आंकड़े नहीं होने से इन पर फैसला नहीं हो सका। 

बताया जा रहा है कि बैठक में बिना बजट प्रावधान अपग्रेड किए गए 127 स्कूलों, अप्रैल 2017 के बाद खुले 16 कॉलेजों, विद्यार्थियों और शिक्षकों की कम संख्या वाले स्कूलों को साथ लगते स्कूलों में मर्ज करने, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र से स्मार्ट वर्दी देने, 97 एजूकेशन ब्लाकाें में म्यूजिक

विषय के प्रवक्ता नियुक्त करने और नर्सरी कक्षाएं शुरू करने के मामले को लेकर चर्चा नहीं हो सकी। अपग्रेड किए गए 127 स्कूलों के प्रस्ताव को लेकर बैठक में पेच फंस गया। इसकी भेंट अन्य सभी प्रस्ताव भी चढ़ गए।

प्रदेश में कंप्यूटर शिक्षकों और जेबीटी की भर्ती पर भी बैठक में फैसला होना संभावित था, लेकिन कोई चर्चा नहीं हुई। संभावना है कि अगली कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग दोबारा प्रस्ताव भेजेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed