फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting will be on 24 may 2018

कैबिनेट बैठक: खुल सकता है नौकरियों का पिटारा, होंगे ये फैसले

Thu, 24 May 2018 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 24 May 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting will be on 24 may 2018

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। जयराम मंत्रिमंडल की बैठक वीरवार को आयोजित की जाएगी। बैठक में कुछ नीतिगत फैसलों के साथ भर्तियों पर निर्णय हो सकता है। 

विज्ञापन


पूर्व सरकार के पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के निर्णय की समीक्षा कर अपने स्तर पर जयराम सरकार बिल लाएगी, जिस पर बैठक में चर्चा होगी। 

वन विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में चीड़ की पत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर नीति लाने की भी तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग में नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्तियों के साथ परिवहन निगम में कंडक्टर के तीन सौ पदों को भरने पर भी मुहर लग सकती है।

विज्ञापन

कैबिनेट बैठक में इस मुद्दों पर होगी चर्चा

himachal cabinet meeting will be on 24 may 2018

कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग की कुछ पीएचसी को अपग्रेड करने के साथ बजट घोषणाओं पर चर्चा होगी। प्रशासनिक सचिवों से बजट घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री अपडेट लेंगे।

स्वास्थ्य विभाग में नर्सों के एक हजार पदों पर भर्ती का निर्णय लेने के बाद सरकार अब शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्तियां निकालेगी। कैबिनेट में पद विज्ञाप्ति करने को मंजूरी मिल सकती है।

वन विभाग ने उत्तराखंड की तर्ज पर चीड़ की पत्तियों के व्यावसायिक दोहन को लेकर नीति तैयार की है। पत्तियों को एकत्रित करने, उसका खरीद मूल्य और उनसे ईंधन, गत्ता बनाने जैसी व्यवस्था नीति में शामिल होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed