{"_id":"5ba8709e867a557ea94a6357","slug":"himachal-cabinet-meeting-today-decision-on-bus-fare-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल की बैठक आज, बस किराया बढ़ोतरी पर फैसला संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रिमंडल की बैठक आज, बस किराया बढ़ोतरी पर फैसला संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को दो बजे राज्य सचिवालय में बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में कई अहम फैसले होंगे। इस बैठक में निजी बसों के किराये मेें बढ़ोतरी पर भी फैसला संभव है। इसके अलावा कई विभागों में नौकरियों का पिटारा खुल सकता है।
विज्ञापन
अस्थायी शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी के मामले पर भी कैबिनेट में निर्णय हो सकता है। हाल ही में निजी बस आपरेटरों ने किराया बढ़ाने के लिए राज्यव्यापी आंदोलन किया था। निजी बसों को चलाना बंद कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हस्तक्षेप करते हुए बस किराया बढ़ाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
ऐसे में निजी बस आपरेटरों की नजरें सोमवार को होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक में गड़ी हुई हैं। कैबिनेट की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों में रिक्तियों को भरने का मामला भी जा सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण मेें एसएमसी नीति के तहत लगे शिक्षकों का मानदेय 20 फीसदी बढ़ाने की बात की थी।
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने के मामले में वित्त विभाग से मंजूरी होने के बाद मामला कैबिनेट में जा सकता है। इस पर भी सोमवार को फैसला हो सकता है। कुछ सरकारी संस्थानों को स्तरोन्नत करने पर मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय संभव है।