हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, सरकार ले सकती है ये बड़े फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज होने जा रही है। बैठक में किसानों की आय को दोगुना किए जाने के मामले में चर्चा होगी। विभाग के अधिकारी बुधवार को बैठक में इसकी प्रस्तुति देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों को आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।
इसी सिलसिले में केंद्र सरकार ने 17 जुलाई को नीति आयोग की चौथी बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं इस बैठक में भाग लेंगे। हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री का भी इस बैठक में शामिल होना बताया जा रहा है। यह बैठक बुधवार 2 बजे बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुल्लू दौरे पर है।
बजट में सीएम ने किया है उल्लेख
वह सुबह ही कुल्लू से शिमला रवाना होंगे। बैठक में 44 बिंदुओं पर चर्चा होगी। हिमाचल के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने, उप तहसीलों को तहसीलों का दर्जा दिए जाने और पेयजल स्कीमों के बारे में भी चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में कृषि को बढ़ावा देने की बात कही है। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए वर्ष 2018-19 में 130 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसी तरह लघु सिंचाई के तहत वर्ष 2018-19 में 277 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।