फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting decision today: 111 posts will be filled in these departments including Secretariat

सचिवालय समेत इन विभागों में भरे जाएंगे 111 पद, जानें हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले

Thu, 22 Jul 2021 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jul 2021 08:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई हिमाचल कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों में 111 पदों को भरने के अलावा कई बड़े फैसले लिए गए हैं।  

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decision today: 111 posts will be filled in these departments including Secretariat
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने प्रदेश सचिवालय में सीधी भर्ती से जेओए आईटी के 100 पद भरने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही जिला बिलासपुर के भराड़ी में महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को सह शैक्षणिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और सर्वेयर तथा ऑफिस असिस्टेंट-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर के दो ट्रेड्स को सीटों सहित मोटर वाहन मेकेनिक एवं फिटर में परिवर्तित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


कैबिनेट ने कांगड़ा जिले में नए स्तरोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़जमूला में तीन अतिरिक्त पद भरने की मंजूरी दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में चालकों के तीन पद दैनिक वेतन भोगी आधार पर, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में चौकीदार के पांच पद दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसारपुर टैरेस में इथेनॉल संयंत्र का सहमति पत्र देने का फैसला 
बैठक में मैसर्ज प्रीमियर अल्कोबेव प्राइवेट लिमिटेड कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस में 250 किलोलीटर प्रतिदिन की क्षमता से इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने के लिए सहमति पत्र जारी करने का निर्णय लिया।

टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए सीटी स्कैन-128 स्लाइस मशीन खरीदने का निर्णय
- मंत्रिमंडल में मरीजों की सुविधा के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर में 4.28 करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन-128 स्लाइस मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया।

हटवाड़ स्कूल का नाम शहीद सूबेदार संजीव कुमार नाम 
कैबिनेट ने बिलासपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ का नाम बदलकर शहीद सूबेदार संजीव कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ रखने को स्वीकृति दी। शहीद सूबेदार संजीव कुमार को उनकी वीरता एवं साहस के लिए मरणोपरांत शहीद सम्मान कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था।
 
निरमंड, कोटखाई और जुब्बल में तीन एसडीएम कार्यालय खोलने की मंजूरी
कैबिनेट ने जिला कुल्लू के निरमंड, शिमला के कोटखाई और जुब्बल में तीन उपमंडल नागरिक (एसडीएम) कार्यालय खोलने की मंजूरी दी। कोटखाई स्थित कलबोग में नई उपतहसील और जुब्बल-कोटखाई के टिक्कर में अग्निशमन केंद्र खोलने का निर्णय लिया।

सीएम ने इनकी घोषणाएं पिछले दिनों की थीं। बैठक में सिरमौर जिले के विकास खंड पांवटा साहिब के पुनर्गठन से तिरलोधार में नया विकास खंड बनाने का निर्णय हुआ। सुंदरनगर और बल्ह विकास खंडों के पुनर्गठन से धनोटू के शेगली में नया विकास खंड बनाने का भी फैसला लिया गया। 

राज्य में कोविड-19 की स्थिति और कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी और बोर्ड कक्षाओं के परिणाम, यूजीसी के दिशा-निर्देशों और शिक्षा संस्थानों के उद्घाटन पर भी कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुतियां दी गईं।

26 जुलाई से कोचिंग संस्थान, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए 2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल

हिमाचल प्रदेश में करीब चार महीने बाद 26 जुलाई से कोचिंग, ट्यूशन, प्रशिक्षण संस्थान और 2 अगस्त से विद्यार्थियों के लिए 10वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल खुलेंगे। वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

मंत्रिमंडल ने पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी 2 अगस्त से स्कूलों में शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए आने की मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालयों में 2 अगस्त से रिसर्च स्कॉलर आ सकेंगे। कॉलेजों में 16 अगस्त से नया सत्र शुरू करने और 26 जुलाई से कॉलेजों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दाखिले करने की स्वीकृति भी दे दी है।

सभी संस्थानों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने के सरकार ने निर्देश दिए हैं। मंत्रिमंडल ने आवासीय और आंशिक आवासीय स्कूलों को खोलने की भी मंजूरी दी। यह फैसला सरकारी के साथ निजी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed