Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvinder Sukhu announces the opening of a BDO office in Galore; cooperative societies to receive one cror

सीएम सुक्खू की घोषणा: गलोड़ में खुलेगा बीडीओ कार्यालय, 11 दिसंबर के दिन महिलाओं को जारी होंगे 15-15 साै

Thu, 19 Nov 2026 05:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 05:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गलोड़ में एक खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय खोलने का एलान किया। इसके साथ ही, क्षेत्र की सहकारी सभाओं को सशक्त बनाने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की गई।

विज्ञापन
cm Sukhvinder Sukhu announces the opening of a BDO office in Galore; cooperative societies to receive one cror
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने गलोड़ दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने गलोड़ में एक खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय खोलने का एलान किया। इसके साथ ही, क्षेत्र की सहकारी सभाओं को सशक्त बनाने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की गई। इन घोषणाओं से गलोड़ क्षेत्र की पंचायतों और सहकारी संस्थाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने अपने इस दौरे के दौरान एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी शुभारंभ किया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना था।

विज्ञापन



बीडीओ कार्यालय के खुलने से आसपास की पंचायतों के निवासियों को प्रशासनिक कार्यों में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्हें अपने रोजमर्रा के सरकारी काम करवाने के लिए अब दूरदराज के कार्यालयों तक नहीं जाना पड़ेगा। सहकारी सभाओं को मिलने वाली एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता से उनकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। यह राशि उनके संसाधनों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गलोड़ पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सिक्कों से तोलकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


 

Trending Videos

झूठ बोलने में भाजपा नेताओं को मिलेगा गोल्ड मेडल : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर बिना तथ्यों के आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को झूठ बोलने में पीएचडी हासिल है और उसके नेताओं को इसमें गोल्ड मेडल मिलेगा। भाजपा ने विधानसभा में जिस मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाया है, वह उस चर्चा नहीं कर पा रहे है। यदि भाजपा नेताओं के पास आरोपों के समर्थन में कोई तथ्य हैं तो उन्हें सामने रखें। सरकार तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने गलोड़ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही। 

विज्ञापन

दूध के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, महिलाओं को मिलेंगे 15-1500
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल 11 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में सुजानपुर के चौगान मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पहले गलोड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दूध के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गाय के दूध का समर्थन मूल्य 61 रुपये और भैंस के दूध का 71 रुपये प्रति लीटर का फैसला लागू किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा भी 11 दिसंबर को पूरा करने की बात कही। यह राशि 59 वर्ष तक की महिलाओं को दी जाएगी। एक परिवार में तीन पात्र महिलाएं होने पर तीनों को इसका लाभ मिलेगा। हिमकेयर योजना को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मेडिकल भाषा में बात रखी है। सीएम ने कहा कि  भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर के तहत पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन तक दर्शाए गए। उन्होंने योजना में फर्जी बिलिंग के जरिये जनता के पैसे की लूट होने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed