फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting agenda shimla

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

Tue, 26 Jun 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 26 Jun 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting agenda shimla

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होने की उम्मीद है। मंत्रिमंडल की मंगलवार को होने वाली बैठक में प्रदेश यूनिवर्सिटी से एमबीए, एमसीए, बीबीए और बीसीए कोर्स को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में शिफ्ट करने बारे भी मंत्रिमंडल में फैसला हो सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में दोपहर बाद 2 बजे होने वाली बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में खाली पदों को भरने की भी मंजूरी मिल सकती है। बताया गया कि प्रदेश में शिक्षकों के खाली पदों को लेकर कोर्ट की ओर किए गए हस्तक्षेप पर प्रदेश सरकार अगामी कार्रवाई अमल में लाने वाली है।
विज्ञापन


जिसमें पहले चरण में 870 शिक्षकों के पदों को भरने को मंजूरी दी जा सकती है। प्रदेश के 20 कॉलेजों में कृषि और पर्यटन विषय शुरू करने पर भी मंत्रिमंडल में फैसला हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेसलर ग्रेट खली को बनाया जा सकता है ब्रांड एंबेसडर

himachal cabinet meeting agenda shimla

प्रदेश में खोले जाने वाले मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालयों की विस्तृत योजना को लेकर मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा होगी। आबकारी एवं कराधान विभाग ने अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए वाहन देने के फैसले को मंजूरी मिल सकती है।

 कैबिनेट बैठक में रेसलर ग्रेट खली को प्रदेश के खेल और पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला भी हो सकता है। इसके अलावा जुलाई महीने में मंडी और सोलन में होने वाली रेसलिंग प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर भी बैठक में चर्चा होना संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed