उपचुनाव हिमाचल: हाईकमान को तीन-तीन नामों का पैनल भेजेगी कांग्रेस चुनाव समिति
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:21 AM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 2 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें मंथन के बाद उपचुनावों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तय किया जाएगा। चुनाव समिति तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को देगी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी हाईकमान तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर
- फोटो : अमर उजाला