बजट सत्र: जयराम ठाकुर बोले- पता नहीं यह सरकार कब तक चलेगी, लोगों के सामने पेश कर रही गलत तथ्य
जयराम ठाकुर ने तंज किया कि सब कुछ बंद किया गया है और अब लोग पूछ रहे हैं कि सरकार बंद कब होगी। जयराम ने कहा कि मारी हुई छलांग खतरनाक होती है, इसमें पैर टूटता है। महिलाओं को 1,500 रुपये देने के मामले में भी छल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में बजट पर चर्चा में कहा कि पता नहीं यह सरकार कब तक चलेगी। सरकार लोगों के सामने गलत तथ्य पेश रही है। भाजपा सरकार के समय चलाई योजनाओं का गला घोंटा गया है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम की अटल विद्यालय योजना के स्थान पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल शुरू किए गए हैं। जयराम ठाकुर ने तंज किया कि सब कुछ बंद किया गया है और अब लोग पूछ रहे हैं कि सरकार बंद कब होगी। जयराम ने कहा कि मारी हुई छलांग खतरनाक होती है, इसमें पैर टूटता है। महिलाओं को 1,500 रुपये देने के मामले में भी छल हुआ है। विधायक क्षेत्र विकास निधि का बजट रोका गया है। विधायकों का तो कचूमर निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि आते ही लोन लेने शुरू कर दिए गए हैं। राज्य को चलाने के लिए जो केंद्र से सहयोग मांगा गया है, उसके लिए केंद्र का धन्यवाद करने के लिए एक शब्द भी नहीं कहा गया। इस बार 18,130 करोड़ रुपये केंद्र से मिलेेंगे। जयराम ने कहा कि धन्यवाद करना चाहिए कि हिमाचल को केंद्र 8,058 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान दे रहा है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा सत्र: सीएम सुक्खू बोले- शराब ठेकों के आवंटन से इस बार 40 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त होगा
पंजाब के लिए यह 5,018 और उत्तराखंड के लिए 6,223 करोड़ रुपये होगा। धन्यवाद यहां भी नहीं निकल पाया है। कितना संकीर्ण सोच रहे हैं। इसकी पीड़ा है। जयराम ने कहा कि जहां तक हरित ऊर्जा की बात कर रहे हैं तो यह विषय केवल आज का नहीं है। बजट वाले दिन सीएम इलेक्ट्रिक व्हीकल में आए। कभी किसी वाहन में आते हैं। कभी किसी में आते हैं। जयराम बोले कि वह सीएम थे तो सरकारी गाड़ी में आते थे, पर अब इसे हाइप बना लिया गया है। एचआरटीसी की स्थिति देखें तो सब्सिडी घटा दी गई है। ये बसें कैसे चलेंगी, मालूम नहीं है। 40 फीसदी अनुदान देने की भी बात कही गई है। कहने के लिए तो बहुत अच्छा है कि ग्रीन हिमाचल की बात की, पर बजट में प्रावधान नहीं है। जो बोल रहे हैं, वह बजट में भी तो आना चाहिए। प्रधानमंत्री ने बहुत ज्यादा ध्यान ग्रीन एनर्जी पर दिया है। बजट में कहा कि पैट स्कैन सब जगह लगाएंगे। पता नहीं किसने यह सलाह दी। 50 करोड़ में केवल एक ही लग सकता है। आईजीएमसी के अलावा हमें एक जगह और सोचना चाहिए।
गारंटियों पर जयराम के सदन में तीखे तंज
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सही मायने में ओपीएस का वित्तीय पहलू होगा। अब आशंका जाहिर हो रही है कि 2027 के बाद सेवानिवृतों को पैसा देना कठिन होगा। जयराम ठाकुर ने सदन में बजट पर चर्चा के दौरान यह बात कही। जयराम ने कहा कि ओपीएस पर कहा जा रहा है कि इसमें हिमाचल का मॉडल होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि पीएफआरडीए का पैसा सरकार का है। ये लोग ओपीएस की जिस देनदारी का जिक्र कर रहे हैं, यह प्रश्न भी है कि 8000 करोड़ रुपये का क्या करेंगे।
ये भी पढ़ें: बजट सत्र: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सुक्खू बोले- अटल के नाम से योजना चालू रखेंगे, हिमकेयर को बंद नहीं करेंगे
जयराम ने कुल्लवी में ली चुटकी, एक महिला होला तो 1500 रुपये
जयराम ने कहा कि 1500-1500 रुपये की बात हो रही है। प्रदेश में 21 लाख महिलाएं हैं। 21 लाख को देना होगा तो 3,600 करोड़ से ज्यादा लगेंगे। ये 18 साल से ऊपर हैं। केवल 2 लाख 31 हजार महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। यानी जो 1000 पेंशन लेंगे, उन्हें 500 बढ़ाकर 1500 रुपये देंगे। महिलाएं इंतजार कर रही हैं और सब गला फाड़-फाड़कर कह रही हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लवी में कहा जा रहा है कि एक महिला होला 1500 रुपये, दोय होला तो 3000 रुपये और चार होला तो 6000 रुपये देंगे।
सदन में जयराम ठाकुर शायराना अंदाज में नजर आए
सदन में जयराम शायराना अंदाज में नजर आए। बोले - तेरे मंसूबे की खबर रखता हूं। शजर हूं पत्ते-पत्ते पर नज़र रखता हूं। एक अन्य शेर बोलते हुए जयराम ने कहा - लोग टोल लेते हैं चंद बातों पर किरदार। बारी अपनी हो तो तराजू नहीं मिलता।