{"_id":"65241e0f55ad058222027d27","slug":"himachal-budget-2024-there-was-no-discussion-on-the-budget-of-some-other-important-departments-including-heal-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Budget: विभागों की बैठक में स्वास्थ्य समेत कुछ अन्य महत्वपूर्ण महकमों के बजट पर नहीं हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Budget: विभागों की बैठक में स्वास्थ्य समेत कुछ अन्य महत्वपूर्ण महकमों के बजट पर नहीं हुई चर्चा
Tue, 10 Oct 2023 10:31 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:31 AM IST
सार
वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट को तय करने के लिए बुलाई गई विभागों की बैठकों का सिलसिला एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट को तय करने के लिए बुलाई गई विभागों की बैठकों का सिलसिला एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। ये बैठकें सोमवार को खत्म नहीं हो पाईं। अब यह बैठकें मंगलवार को खत्म होंगी। स्वास्थ्य समेत कुछ अन्य महत्वपूर्ण महकमों के बजट पर चर्चा नहीं हो पाने के चलते इस शेड्यूल को एक दिन आगे सरका दिया गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा अनुसूचित जाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक मामले विभाग की भी बैठक होगी।
विज्ञापन
सोमवार को ग्रामीण विकास, पंचायती राज, तकनीकी शिक्षा और मत्स्य पालन विभाग से संबंधित बजट अनुमानों पर चर्चा हुई। कितना बजट अब तक इस वित्तीय वर्ष में खर्च किया जा चुका है और आगे के लिए कितने बजट की मांग रहेगी। ऐसे तमाम विषयों पर चर्चा की गई। बजट आकार तय करने के लिए बैठकों का यह सिलसिला तीन अक्तूबर को शुरू हुआ था। 6 अक्तूबर को बैठक नहीं हो पाई थी। उस दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और इसे संबंधित विभिन्न संस्थाओं के बजट पर चर्चा होनी थी।
विज्ञापन
इसके अलावा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मामले तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट के संबंध में भी चर्चा होनी थी, क्योंकि इन विभागों के मसलों पर चर्चा नहीं हो पाई थी। अब यह बैठक मंगलवार को रखी गई है। इसके बाद अगले चरण में फिर विभागों के प्रशासनिक अधिकारियोें और विभागाध्यक्षों से मंत्रणा होगी। इसमें यह भी चर्चा होगी कि किन स्कीमों को आगे चालू रखा जाना है और कौन-सी नई स्कीम में बजट में डाली जानी है। ऐसे तमाम विषय अगली बैठक में चर्चा में आएंगे।
विज्ञापन