फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP will prepare for Seva Pakhwada in training meetings, schedule released

Himachal BJP: प्रशिक्षण बैठकों में सेवा पखवाड़ा की तैयारी करेगी भाजपा, शेड्यूल जारी

Thu, 04 Sep 2025 12:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Sep 2025 12:05 PM IST
सार

प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि संगठन की ओर से जिला स्तरीय परिचय एवं कार्यशाला बैठकों का शेड्यूल जारी किया गया। 

विज्ञापन
Himachal BJP will prepare for Seva Pakhwada in training meetings, schedule released
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से हुआ।  बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने किया।  बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थ का विशेष रूप से माैजूद रहे। प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि संगठन की ओर से जिला स्तरीय परिचय एवं कार्यशाला बैठकों का शेड्यूल जारी किया गया।  5 सितंबर को ऊना जिला की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं प्रदेश सचिव वंदना योगी उपस्थित रहेंगें। इसी प्रकार 6 सितंबर को सिरमौर जिला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर, 7 सितंबर को देहरा जिला में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन व प्रदेश सचिव सुमित शर्मा और जिला महासू में सांसद सुरेश कश्यप व संजीव कटवाल माैजूद रहेंगे।

विज्ञापन


9 सितंबर को पालमपुर जिला में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, 10 सितंबर को कांगड़ा जिला में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर,12 सितंबर को सुंदरनगर जिला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व महामंत्री पायल वैद्य, कुल्लू जिला में प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार व सचिव प्रियता शर्मा और जिला किन्नौर में उपाध्यक्ष बलबीर वर्मा व सचिव शिशु धर्मा, 13 सितंबर को मंडी में नेता प्रतिपक्ष व उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, लाहौल-स्पीति में विधायक विनोद कुमार व प्रवक्ता अखिलेश कपूर, 14 सितंबर को जिला सोलन में सांसद डॉ सिकंदर कुमार व सचिव कुसुम सदरेट, 15 सितंबर बिलासपुर जिला में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन व सचिव संजय ठाकुर, 16 सितंबर को जिला हमीरपुर में सिद्धार्थन व उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर और 17 सितंबर को जिला नूरपुर में संगठमह मंत्री सिद्धार्थन व प्रवक्ता पंकज जमवाल उपस्थित रहेंगे। शिमला जिले की बैठक 29 अगस्त को हो चुकी है। 

विज्ञापन

कटवाल ने कहा कि बैठक में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा बारे भी विशेष चर्चा होगी जिसमें 17 सितंबर को जिला एवं मंडल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में कम से कम 75 यूनिट रक्त एकत्र होंगे। द्वितीय चरण में 18 सितंबर से 02 अक्तूबर तक सभी मंडलों में रक्तदान शिविर का आयोजित किए जाएगा। इसी प्रकार से पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विद्यालय, चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर, पार्क, ऐतिहासिक स्थलों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलेगा। स्थानीय निकाय, स्वयंसेवी संगठन, एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को सुनिश्चित होगी और स्वच्छता ही सेवा का संकल्प दिलाया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed