फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Bjp Tridev Sammelan and byelection in pachhad Vidhan Sabha constituency sirmour

त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा ने भरी पच्छाद उपचुनाव की हुंकार

Sat, 10 Aug 2019 07:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Aug 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Himachal Bjp Tridev Sammelan and byelection in pachhad Vidhan Sabha  constituency sirmour
- फोटो : अमर उजाला

सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने उपचुनाव को लेकर हुंकार भर दी है। शनिवार को पच्छाद के नारग में भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में भाजपा ने उपचुनाव का बिगुल भी फूंका। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने शिरकत की। इस दौरान सभी वक्ताओं ने पच्छाद भाजपा को एकजुटता में रहने का पाठ सिखाया। 

विज्ञापन


सम्मेलन में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य व जिला परिषद सदस्यों के साथ बूथ अध्यक्ष व बूथ पालकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सत्ती ने कहा कि पच्छाद उपचुनाव में बीस हजार मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने कहा कि जहां पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी विधानसभा चुनाव में लगातार दो बार चुनाव जीती, वहीं लोकसभा चुनाव में भी यहां से सुरेश कश्यप संसद पहुंचे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने कहा कि पच्छाद क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी इसी विधानसभा क्षेत्र का होगा। मंत्री डॉ. राजीव ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाकर बहुत बड़ा कार्य किया है। इस मौके पर लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने भी एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कही। इस मौके पर शिमला क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने बनाए साढे़ पांच लाख नए सदस्य

हिमाचल भाजपा ने साढे़ पांच लाख नए सदस्य बना लिए हैं। राज्य में भाजपा के सदस्यता अभियान का रविवार को समापन होने जा रहा है। अभियान को संगठन पर्व का नाम देकर करीब पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। यह तय किया गया कि इस लक्ष्य को 11 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इस सदस्यता अभियान के सह समन्वयक राजीव भारद्वाज ने कहा कि लक्ष्य से अधिक सदस्य बना लिए हैं।

साढे़ पांच लाख प्राथमिक सदस्यों का आंकड़ा छू लिया गया है। यह आंकड़ा छह लाख तक पहुंचाया जा रहा है। राजीव भारद्वाज ने कहा कि 11 अगस्त को यह अभियान खत्म हो जाएगा, मगर इसके बाद इन सदस्यों का डाटा अपलोड करने से संबंधित कार्य शुरू किया जाएगा। यह कार्य 20 अगस्त तक होगा। इसके बाद प्रदेश भाजपा के सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनाव होंगे। इन चुनावों में हिमाचल भाजपा का नया अध्यक्ष भी चुन लिया जाएगा। प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी भी बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed