{"_id":"60ae2b178ebc3e99ae52fc0e","slug":"himachal-bjp-pradesh-adhyaksh-suresh-kashyap-said-party-workers-listen-pm-mann-ki-baat-on-30-may-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- 30 मई को मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- 30 मई को मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे कार्यकर्ता
Wed, 26 May 2021 04:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 May 2021 04:34 PM IST
सार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि 30 मई को हर बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। इस दिन महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में मास्क वितरण का कार्यक्रम हर बूथ पर करेगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सुरेश कश्यप ने कहा कि 30 मई को केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सात वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 मई को सभी कार्यकर्ता सामाजिक जागरूकता, मास्क-सैनिटाइजर, रोग प्रतिरोधक क्षमता किट वितरण, मजदूरों को राशन किट वितरण, थर्मल स्कैनर और ऑक्सीमीटर के माध्यम से गांव में सभी की स्क्रीनिंग, गांव की स्वच्छता, वैक्सीन लगवाने के बारे में जागरूकता अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा हर बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना जाएगा। 28, 29 और 30 मई को रक्तदान शिविर भी लगेंगे। महिला मोर्चा 30 मई को पूरे प्रदेश में मास्क वितरण का कार्यक्रम हर बूथ पर करेगी।
विज्ञापन