शिमला: भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा हर बूथ पर बनाएगा 20 कर्मठ प्रतिपालिकाएं
शुक्रवार को हिमाचल भाजपा के मिशन रिपीट के लिए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गंभीर रणनीति बनी। मोर्चा 7,774 बूथों पर कार्यकर्ताओं की यह टीम तैयार करेगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन गुरुवार को भी मंथन हुआ, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री इंदु गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा का प्रदेश महिला मोर्चा हर बूथ पर 20 कर्मठ प्रतिपालिकाएं को तैयार करेगा। केवल लाहौल-स्पीति में 20 प्रतिपालिकाएं नहीं बन पाएंगी, वहां कम बनाने की छूट दी गई है। प्रतिपालिकाओं की नियुक्ति का यह कार्य कई स्थानों पर गति भी पकड़ चुका है। शुक्रवार को हिमाचल भाजपा के मिशन रिपीट के लिए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गंभीर रणनीति बनी। मोर्चा 7,774 बूथों पर कार्यकर्ताओं की यह टीम तैयार करेगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन गुरुवार को भी मंथन हुआ, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री इंदु गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं।
इस अवसर पर मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रेणु थापा, राज्य महामंत्री वंदना गुलेरिया और अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए। दो दिन के प्रशिक्षण और मंथन के बाद अब मोर्चा ने पदाधिकारियों को नई ऊर्जा से फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा है कि इस दिशा में काम गति पकड़ चुका है। इसे और तीव्र करने का आह्वान किया गया। सूद ने कहा कि हर तीन महीने के बाद प्रदेश कार्यसमिति की इस तरह की बैठकों का आयोजन किया जाता है। यह बैठक बहुत सफल रही है।
25 साल से समर्पित मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे
मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति ने फैसला लिया है कि प्रदेश में पिछले 25 साल से समर्पित मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जिला स्तर पर दिए जाएंगे।
75 बहनें 75 स्थानों पर होंगी सम्मानित
रश्मिधर सूद ने कहा है कि स्वर्ण जयंती अमृत महोत्सव में महिला मोर्चा की 75 बहनों को 75 स्थानों पर घुमाया जाएगा। इनका एक्सपोजर विजिट होगा। यह कार्यक्रम राज्य और राष्ट्रीय दोनों ही स्तरों पर होंगे। राज्य स्तर पर उन महिलाओं को 75 चिन्हित स्थानों पर ले जाएंगे, जो घरेलू कारणों और अन्य परिस्थितियों से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। बाकी मोर्चा की प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के राष्ट्रीय स्तर पर 75 स्थानों के दौरे करवाए जाएंगे।