फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal BJP Mahila Morcha president Rashmidhar Sood statement over viral audio case

भाजपा महिला मोर्चा: शीतल के निलंबन पर बोली रश्मिधर सूद, बेकसूर की चढ़ गई बलि

Tue, 13 Jul 2021 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 09:07 PM IST
सार

महिला मोर्चा की शीतल व्यास का समर्थन कर सूद की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के फैसले पर सवाल उठाने के बाद पार्टी और मोर्चे में गुटबाजी के और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
himachal BJP Mahila Morcha president Rashmidhar Sood statement over viral audio case
महिला मोर्चा का डिलीट की गई पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की दो पदाधिकारियों के बीच बयानबाजी के वायरल ऑडियो के चलते हुई कार्रवाई के बाद अब मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद खुलकर निलंबित हुई शीतल व्यास के पक्ष में आ गई हैं। महिला मोर्चा के फेसबुक पेज पर सूद की ओर से डाली गई एक पोस्ट में कहा गया है कि कसूरवार न होते हुए भी शीतल व्यास की बलि चढ़ गई। पोस्ट में लिखा गया है कि सभी संगठन का अनुशासन बनाए रखें और ऑडियो, वीडियो बनाने और चुगलियां कर एक दूसरे महिलाओं के ऊपर आरोप, प्रत्यारोप न करें। 

विज्ञापन


वे बेहद दुखी हैं। अनुशासन बनाने के लिए कई बार बेकसूर बहनें भी बलि चढ़ जाती हैं और उनकी छोटी बहन शीतल व्यास कसूरवार न होेते हुए भी कसूरवार बन गई। ऐसा किसी और के साथ न हो इसलिए संगठन के नियमों का पालन करें और किसी तरह की स्टेटमेंट देने से बचें। हालांकि कुछ समय बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी गई लेकिन सोशल मीडिया पर यह नई पोस्ट वायरल हो गई। अमर उजाला ने जब इस पोस्ट और बयान के संबंध में सूद से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी नजर में रिकॉर्डिंग करने वाला कसूरवार है और शीतल कसूरवार नहीं है और वह कोई कमेंट नहीं करना चाहती। इधर, सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई रिकॉर्डिंग के वायरल होने से ज्यादा उसमें आपसी बातचीत के तरीके को कारण माना गया है। 
विज्ञापन


बयान के बाद बढ़ सकती है गुटबाजी
महिला मोर्चा की शीतल व्यास का समर्थन कर सूद की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के फैसले पर सवाल उठाने के बाद पार्टी और मोर्चे में गुटबाजी के और बढ़ने की संभावना है। इस संबंध में सुरेश कश्यप से व्हाट्सएप पर मेसेज कर जवाब लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका जवाब नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed