बिलासपुर में दो घंटे रहेंगे पीएम मोदी, स्वागत करने पहुंचेंगे वीरभद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्तूबर को करीब दो घंटे बिलासपुर में रहेंगे। दोपहर 12:00 बजे लुहणू मैदान में पीएम का हेलीकाप्टर उतरेगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनका स्वागत करेंगे। लुहणू मैदान से मोदी सीधे इंडोर स्टेडियम जाएंगे।
यहां पीएम एम्स के साथ ट्रिपल आईटी ऊना का शिलान्यास और कंदरोड़ी स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पीएम मोदी को सम्मानित करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद पीएम चुनावी जनसभा के लिए लुहणू मैदान लौट जाएंगे।
भाषण सुनने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए इंडोर स्टेडियम के एक कमरे में व्यवस्था की गई है। जनसभा के बाद करीब 2:00 बजे पीएम मोदी को विदा कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला लौट जाएंगे।
स्वच्छता के लिए डीसी कुल्लू को सम्मानित करेंगे मोदी
स्वच्छता की ताजा राष्ट्रीय रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान पर पाने कुल्लू जिला को गांधी जयंती के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा। सोमवार को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरस्कृत करेंगे।
सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए डीसी युनूस कुल्लू रविवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना हुए। भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट स्वच्छता दर्पण में स्वच्छता रैंकिंग में कुल्लू जिला शिखर पर है।
उपायुक्त युनूस ने कहा कि जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर प्रयास के अलावा आम जनता की भागीदारी से ही यह संभव हुआ है।