फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal became national korfball champion by defeating Haryana

Himachal: हरियाणा को हरा हिमाचल राष्ट्रीय कोर्फबाल चैंपियन, उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई प्रतियोगिता

Wed, 20 Mar 2024 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहूू(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहूू(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 06:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई राष्ट्रीय सीनियर वर्ग की कोर्फबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को सबसे पहले सेमीफाइनल मैच में हिमाचल की टीम ने महाराष्ट्र को 11-7 के अंतर से पराजित करके फाइनल में जगह बनाई। 

विज्ञापन
Himachal became national korfball champion by defeating Haryana
हरियाणा को हराकर हिमाचल बना कोर्फबॉल चैंपियन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता में हरियाणा को हराकर हिमाचल चैंपियन बना। इस जीत से हिमाचल प्रदेश और हरियाणा राज्य चार सालों में 2-2 विजेता व उप विजेता बने हैं। बुधवार को पहले सेमीफाइनल में हिमाचल ने महाराष्ट्र को 11-7 के अंतर से पराजित करके फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरी ओर हरियाणा ने केरल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हिमाचल ने तालमेल से खेलते हुए वर्ष 2023 की हार का बदला लेते हुए हरियाणा के खिलाड़ियों को 13-7 के अंतर से पराजित करके प्रतियोगिता को अपने नाम की।

विज्ञापन


हिमाचल और हरियाणा की टीमें लगातार चार सालों से फाइनल में खेल रहीं हैं। दोनों ही टीमों ने 2-2 बार खिताब जीता है। राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता में हिमाचल ने सात मैच बड़े अंतर से जीते। अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ उपाध्यक्ष और प्रदेश के महासचिव बीआर सुमन ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने 19 राज्यों की टीमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सब जूनियर वर्ग में भले ही प्रदेश की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हो लेकिन वरिष्ठ खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के सचिव राहुल सुमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, ऊषा ठाकुर, राष्ट्रीय रेफरी विनोद ठाकुर, विदेश पालसरा, देवदत्त प्रेमी, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, बालकृष्ण, पवन नेगी,रवि ठाकुर, राजेश धीमान ने खिलाड़ियों और टीम कोच प्रवीण शर्मा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुंदरनगर में राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 24 को
बिहार के बेगूसराय में होने वाली वरिष्ठ पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन 24 मार्च को सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय के मैदान में होगा। प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी और महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक हिमाचली खिलाड़ी खेल किट और आधार कार्ड के साथ 24 मार्च को सुबह 11 बजे मैदान में वरिष्ठ हैंडबाल कोच अशोक गौतम को रिपोर्ट करें। शारीरिक दक्षता एवं खेल कौशल पर आधारित चयन प्रक्रिया में प्रदेश हैंडबाल संघ की ओर से चयनकर्ता नियुक्त किए जाएंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता बेगूसराय में 31 मार्च से चार अप्रैल तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed