{"_id":"a45850878a35441a2be8df02e0f6d568","slug":"himachal-bags-two-csi-nihilent-e-governance-awards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को मिले दो ई गवर्नेंस पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को मिले दो ई गवर्नेंस पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को साल 2014-15 के लिए दो सीएसआई निहीलेंट ई गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। प्रदेश सरकार के वित्त विभाग को एकीकृत वित्त प्रबंधन प्रणाली हिमकोष को प्रशंसा पुरस्कार तथा प्रदेश सरकार की एकीकृत भू अभिलेख कंप्यूटराइजेशन हिम भूमि को अवार्ड ऑफ रिकोगनिशन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
ये पुरस्कार 3 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रदान किए गए, जिन्हें विशेष वित्त सचिव एवं कोषागार, लेखा एवं लॉटरी के निदेशक डीडी शर्मा ने प्राप्त किया। प्रदेश कोषागार, लेखा तथा लॉटरी के निदेशक अरुण ओझा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक एवं अजय सिंह चहल, तकनीकी निदेशक ललित कपूर तथा हिमाचल एनआईसी के प्रधान सिस्टम विश्लेषक विजय गुप्ता, संदीप सूद और संजय कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन