फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Attack on CM Media Advisor Son Police Arrest Two Accused Search for Third Continues

हिमाचल: सीएम के मीडिया सलाहकार के बेटे पर हमला केस, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तीसरे की तलाश जारी

Mon, 23 Mar 2026 10:28 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 23 Mar 2026 10:28 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान पर बीते शुक्रवार को हुए जानलेवा हमले के केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीसरे की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Attack on CM Media Advisor Son Police Arrest Two Accused Search for Third Continues
सांकेतिक तस्वीर/आर्यन चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे पर हमला करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह निवासी संजौली और ताशी नेगी निवासी कुमारसैन के रूप में हुई है। पुलिस मामले में तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया था उसका चैसी नंबर, इंजन नंबर और हर निशान मिटा दिया था जिससे गाड़ी की पहचान हो सके। इसके अलावा गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई है। मामला 20 मार्च का है। पुलिस को दी शिकायत में आर्यन चौहान निवासी नवबहार शिमला ने बताया कि इसको तीन संदिग्धों ने तारापुर सड़क में गाड़ी से उतरकर फिरौती और लूटपाट करने के मकसद से घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों के पास पिस्टल और लोहे की रॉड भी थी। शिकायतकर्ता ने इस दौरान छलांग लगाकर खुद को बचाया। इसके बाद आरोपी गाड़ी से मौके से भाग निकले। पुलिस ने बाद में गाड़ी को मशोबरा के समीप से बरामद किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 311,109,126(2), 351,115(2), 3(5) बीएनएस और 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज थाना ढली में केस दर्ज किया। पुलिस ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। भौतिक, डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण किया। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed