{"_id":"641b234a887750a77b036e13","slug":"himachal-assembly-session-vikramaditya-said-in-the-last-five-years-the-budget-was-distributed-in-some-areas-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा सत्र: विक्रमादित्य बोले- पिछले पांच साल में कुछ क्षेत्रों में बजट की बंदरबांट की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा सत्र: विक्रमादित्य बोले- पिछले पांच साल में कुछ क्षेत्रों में बजट की बंदरबांट की गई
Wed, 22 Mar 2023 09:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:18 PM IST
सार
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में बजट की कुछ क्षेत्रों में बंदरबांट की गई। इस तरह की राजनीति को नहीं होने देंगे। आने वाले समय में इन चीजों का आंकड़ा प्रदेश की जनता के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में बजट की कुछ क्षेत्रों में बंदरबांट की गई। इस तरह की राजनीति को नहीं होने देंगे। आने वाले समय में इन चीजों का आंकड़ा प्रदेश की जनता के सामने रखा जाएगा। विक्रमादित्य ने बुधवार को बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि 2017 के चुनाव में नितिन गडकरी हिमाचल आए और बोले कि 69 एनएच खोले जाएंगे। पहले कम करके 25 कर दिए और ये उसके बाद 9 रह गए हैं। इसकी डीपीआर भी बनाई गई है।
विज्ञापन
सुक्खू जब गडकरी से मिले ताे फिर पता चला कि पानी में भैंस चली गई। सुक्खू के प्रयासों से वे पांच एनएच के लिए फोरलेन लाने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने इस मसले की सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से लंबी लड़ाई लड़ी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा-चुनाव के समय गुड़िया केस का क्या हुआ। सीबीआई जांच की बात होती थी। आपकी इनवेस्टर मीट का क्या हुआ। हम इसे नहीं खोलना चाहते हैं कि 80 हज़ार करोड़ रुपये का क्या हुआ।
विज्ञापन
स्कूल के कार्यक्रम में ब्लॉक सचिव फीते काट रहे : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कहा कि हारे हुए पिटे हुए क्या रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसा हो रहा है। स्कूल के कार्यक्रम में ब्लॉक सचिव या अन्य नेता फीते काट रहे हैं। यह उनकी सरकार में शुरू हो गया है। वहीं, इससे पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से भी सीखना है।
विज्ञापन
नाहन में पार्किंग निर्माण की जांच रिपोर्ट का इंतजार : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बस अड्डा नाहन में निर्मित पार्किंग पर 5.41 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई है। विभाग की ओर से निर्माण में उपयोग की गई सामग्री के बारे में संज्ञान लिया गया है। जांच समिति का मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी शिमला की अध्यक्षता में गठन किया गया है। इसमें अधिशासी अभियंता, बस अड्डा प्रबंधन व विकास प्राधिकरण शिमला और हमीरपुर को सदस्य नियुक्त किया गया है। जांच रिपोर्ट अपेक्षित है। बुधवार को विधानसभा सदन में नाहन से विधायक अजय सोलंकी के सवाल का लिखित जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ठेकेदार को डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के आदेश दिए हैं। ठेकेदार की धरोहर राशि 26.89 लाख रुपये को रोका गया है।
ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्र के पहले दिन हिमाचल के शक्तिपीठों में 35 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश